Numerology: इन मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ होता है 'गोल्ड' सोना पहनते ही चमक उठेगा भाग्य!
Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, सभी जन्म तारीख का संबंध मूलांक से होता है. मूलांक का संबंध किसी खास धातु या रत्न से होता है. आपको अपने मूलांक के अनुसार ही रत्न और धातु को धारण करना चाहिए.

Numerology: आप मूलांक जानकर किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर शुभ धातु धारण करते हैं तो इससे लाभ मिलता है. जीवन में सफलता मिलती है. आपको गोल्ड के बारे में बताएंगे कि, सोना धारण करना किन लोगों के लिए शुभ होता है.
इन मूलांक वालों के लिए लकी होता है सोना
2 / 6अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1, 3 और 9 वाले लोगों के लिए सोना धारण करना अच्छा होता है. इन्हें सोना पहनने से जीवन में सफलता मिलती है. इनके लिए सोना वरदान की तरह साबित होता है.
मूलांक 1 के लिए सोना
3 / 6किसी का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो तो उन लोगों का मूलांक 1 होता है. यह लोग सोना धारण कर सकते हैं. मूलांक 1 वालों का संबंध सूर्य ग्रह से होता है. सोना सूर्य की प्रिय धातु है. सोना धारण करने से आपको सफलता मिलेगी. जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलती है.
मूलांक 3 के लिए सोना
4 / 6मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं. महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 3 होता है. गुरु का रंग पीला होता है इन्हें पीले रंग की सोना धातु पहनना शुभ होता है. मूलांक 3 वालों को सोना पहनने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. करियर में सफलता मिलती है.
मूलांक 9 के लिए सोना
5 / 6मूलांक 9 के स्वामी मंगल देव होते हैं. इनका गुरु के साथ मित्र संबंध होता है. महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. इन्हें गोल्ड पहनना अच्छा होता है. सोना धारण करने से किस्मत का साथ मिलता है. गोल्ड पहनने से जीवन की मुश्किले दूर होती हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
6 / 6मूलांक 1, 3 और 9 वालों को सोना पहनने के लिए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. गोल्ड को कमर से नीचे नहीं पहनना चाहिए. सोने की अंगूठी या चेन पहन सकते हैं. गोल्ड को हमेशा दाएं हाथ में पहनें. आप गोल्ड धारण करते हैं तो मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल न करें. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.