Numerology: सफल लीडर होती हैं इन मूलांक की लड़कियां, मुश्किल वक्त का डटकर करती हैं सामना

Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख का खास महत्व होता है. जन्म तारीख के जरिए मूलांक का पता कर उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. अंक ज्योतिष में सभी मूलांक की विशेषताओं के बारे में बताया गया है.

सफल लीडर होती हैं ये लड़कियां
1 / 6
girls with leadership qualities mulank

Numerology: कई लड़कियां में लीडरशिप के गुण होते हैं. अंक शास्त्र के अनुसार, किन मूलांक की लड़कियां नेतृत्व क्षमता से भरपूर होती हैं चलिए इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 1 की लड़कियां

मूलांक 1 की लड़कियां 2 / 6

जिसका जन्म किसी भी महीने की महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो उनके स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं. इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां लीडरशिप के गुणों से भरपूर होती हैं. नौकरी या बिजनेस में ये हमेशा अच्छा करती हैं. दिमाग की बहुत तेज होती हैं.

विज्ञापन

मूलांक 5 की लड़कियां

मूलांक 5 की लड़कियां3 / 6

किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. बुध ग्रह इनके स्वामी ग्रह होते हैं. मूलांक 5 की लड़कियां काम को अच्छे से मैनेज करती हैं. इनके सोचने-समझने की शक्ति अच्छी होती है. इनके अंदर नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है.

मूलांक 8 की लड़कियां

मूलांक 8 की लड़कियां4 / 6

ऐसे लोग जिनका जन्म महीने की 8, 17 या 26 को हुआ हो उनका मूलांक 8 होता है. मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि होते हैं. अनुशासन के साथ रहती हैं. इनके अंदर लीडर के गुण होते हैं. ये लड़कियां चुनौतियों का सामना करती हैं और अपने काम को अच्छे से करती हैं. बिना शिकायत के अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं.

विज्ञापन

मूलांक 9 की लड़कियां

मूलांक 9 की लड़कियां5 / 6

महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 वाली लड़कियां साहसी और निडर होती हैं. इनके अंदर लीडरशिप की अच्छी क्षमता होती है. इनके स्वामी मंगल होते हैं. यह मुश्किल समय का अच्छे से सामना करती हैं.

करियर में सफल होती हैं ये लड़कियां

करियर में सफल होती हैं ये लड़कियां6 / 6

अंक शास्त्र के अनुसार, 1, 5, 8 और 9 मूलांक की लड़कियां लीडरशिप गुणों से भरपूर होती हैं. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन