
1 / 6
हर व्यक्ति का एक अलग ऑरा (Aura) होता है, जो उसे दूसरों से अलग बनाता है. अंक ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कुछ मूलांक का जिक्र किया गया है, जिनसे संबंधित लोगों का भाग्य आमतौर पर 32 की उम्र के बाद सूर्य की तरह चमकता है. ये लोग भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाते हैं और राजाओं की तरह जीवन जीते हैं यानी इन्हें अपने जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है. आज हम आपको उसी मूलांक से जुड़ी मुख्य बातों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे जुड़े लोग भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाते हैं और सभी ऐशो-आराम का लाभ उठाते हैं.
कुछ बड़ा करने की होती है शक्ति

2 / 6
अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन लोगों की जन्म तिथि 1, 10, 19 या 28 है, उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 के लोगों के अंदर कुछ बड़ा करने की शक्ति होती है. यदि ये सच्चे मन व ईमानदारी से मेहनत करते हैं तो जीवन में ऊंचा मुकाम जरूर हासिल करते हैं. हालांकि, इसका भाग्य 32 की उम्र के बाद ही चमकता है. इससे पहले इन्हें स्थायी सफलता मिलने की संभावना कम होती है.
ये लोग परिस्थिति से घबराते नहीं हैं

3 / 6
मूलांक 1 के लोग भीड़ का हिस्सा नहीं बनते हैं, बल्कि अपने विचार, सोच, शानदार नेतृत्व क्षमता और लीडरशिप क्वालिटी से अलग पहचान बनाते हैं. इन लोगों का आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मजबूत रहता है. साथ ही ये संकटों से घबराते नहीं हैं.
मूलांक 1 का स्वामी ग्रह कौन है?

4 / 6
सूर्य देव यानी ग्रहों के राजा मूलांक 1 के स्वामी व दाता हैं, जिनकी कृपा से ही इनके अंदर कुछ बड़ा करने की अद्भुत शक्ति होती है. ये लोग बोलने से ज्यादा कुछ बड़ा करने पर भरोसा करते हैं. इनका व्यक्तित्व भी काफी आकर्षित होता है, जो इन्हें एक नई पहचान दिलाता है.
ये लोग राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं

5 / 6
मूलांक 1 के लोगों को राजाओं जैसी जिंदगी जीने की चाह होती है, जिसके लिए ये मेहनत भी करते हैं. ये अपने काम के प्रति ईमानदार और सीरियस होते हैं. इसका अलावा इनका दृष्टिकोण स्पष्ट होता है, जिस पर चलना ही इन्हें पसंद होता है.
मूलांक 1 वालों की सबसे बड़ी कमजोरी

6 / 6
अक्सर देखा गया है कि मूलांक के लोग अपने काम से काम रखते हैं, लेकिन अगर कोई व्यक्ति इन्हें परेशान करता है तो उसे ये छोड़ते नहीं हैं. इन्हें बहुत ही जल्दी गुस्सा आ जाता है, जो इनकी सबसे बड़ी कमजोरी भी है. हालांकि, जितनी जल्दी इन्हें गुस्सा आता है, उतनी ही जल्दी वो शांत भी हो जाता है. लेकिन कई बार परिस्थिति हाथ से निकल जाती है, जिसके कारण इनके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं. (All Image Credit- Social Media & Freepik) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)