Navpancham Drishti Yog: सूर्य-यम के नवपंचम दृष्टि योग से बदलेगा इन 5 राशियों का समय, जरूर मिलेगी कोई न कोई खुशखबरी
Navpancham Drishti Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम दृष्टि योग का खास महत्व है, जिसका शुभ प्रभाव प्रत्येक राशि पर गहरा पड़ता है. इस बार सूर्य और यम ग्रह के संयोग से नवपंचम दृष्टि योग बन रहा है, जिससे एक या दो नहीं, बल्कि 5 राशियों को लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं. चलिए जानते हैं मई 2026 में नवपंचम दृष्टि योग के बनने के समय और प्रभावित राशियों के बारे में.

26 मई 2026 को नवपंचम दृष्टि योग बन रहा है, जो कि ग्रह सूर्य और यम के 120 डिग्री पर आने के दौरान बनेगा. शास्त्रों में नवपंचम दृष्टि योग का बनना शुभ माना गया है, जिसके प्रभाव के कारण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, घर के वातावरण, खराब सेहत, त्वचा और स्वभाव आदि में सुधार होता है. यहां पर आप आज उन 5 राशियों के राशिफल के बारे में जानेंगे, जिन्हें 26 मई 2026 के आसपास नवपंचम दृष्टि योग के सकारात्मक प्रभाव से लाभ होने के योग हैं.
मेष राशि
2 / 6विवाहित लोगों के प्रेम जीवन में दिक्कतें आ रही हैं तो वो दूर होंगी. इस दौरान स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि कड़ी मेहनत के बाद आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
मिथुन राशि
3 / 6घर के बुजुर्गों के मार्गदर्शन से किए गए कार्य सफलता प्रदान करेंगे. घर में काफी समय बाद खुशी का माहौल देखने को मिलेगा. इस दौरान बीमारियों की चपेट में आने से बड़े-बुजुर्ग बचे रहेंगे.
सिंह राशि
4 / 6घर के बुजुर्गों का साथ आपको लाभ पहुंचाएगा. साथ ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी. इस दौरान नई जगह पर शिफ्ट होने का प्रबल योग है. इसके अलावा सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा.
वृश्चिक राशि
5 / 6जो लोग आपके काम में कमी निकालने का प्रयास करते थे, वो आपकी तारीफ करेंगे और आपका मार्गदर्शन करेंगे. इस दौरान किसी संपत्ति से जुड़े कार्य से आपको मोटा मुनाफा हो सकता है. घर के माहौल की बात करें तो वो बहुत बढ़िया रहेगा.
मकर राशि
6 / 6कार्यक्षेत्र में आपके काम से बॉस खुश होंगे, जिसके बाद वो आपको नई जिम्मेदारियां दे सकते हैं. सिंगल लोगों को दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा. इस दौरान आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किए गए फैसले सही साबित होंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)