Moon Transit on Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर राशि ही नहीं नक्षत्र गोचर भी करेंगे चंद्र, इन 4 राशियों को भाग्य के साथ से होगा लाभ
Moon Transit on Basant Panchami 2026 Rashifal: देशभर में 23 जनवरी 2026 को मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है, जिस दिन का ज्योतिष महत्व भी है. इस दिन चंद्र ग्रह का राशि और नक्षत्र गोचर भी हो रहा है, जिसकी वजह से 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव जरूर आएगा. यहां पर आपको बसंत पंचमी पर होने वाले चंद्र गोचर के राशि-नक्षत्र गोचर और राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

2 / 7द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के दिन सुबह 8 बजकर 33 मिनट के आसपास मन-सुख के दाता ग्रह चंद्र का मीन राशि में गोचर होगा. इससे पहले वो कुंभ राशि में रहेंगे. इसके बाद दोपहर में 2 बजकर 32 मिनट के आसपास चंद्र देव मीन राशि में रहते हुए उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इससे पहले वो पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में रहेंगे.
3 / 7मेष राशि- आने वाले समय में आपको न सिर्फ मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि आप शारीरिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करेंगे. जिस कार्य को आप लंबे समय से पूरा करने का प्रयास कर रहे थे, उसमें बसंत पंचमी 2026 के दिन सफलता मिल सकती है. इसके अलावा कार्यक्षेत्र पर आपके विचारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
4 / 7मिथुन राशि- बसंत पंचमी के पावन दिन चंद्र ग्रह का राशि और नक्षत्र परिवर्तन करना मिथुन राशि वालों के लिए कुछ ज्यादा ही अच्छा रहने वाला है. कमाई के नए रास्ते खुलने से आपको धन की कमी से राहत मिलेगी. साथ ही आप अपने परिवार वालों की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे.
5 / 7धनु राशि- चंद्र ग्रह का बसंत पंचमी के पावन दिन राशि और नक्षत्र परिवर्तन करना धनु राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. जहां एक तरफ आपको अपनी मेहनत का धीरे-धीरे फल मिलना शुरू होगा, वहीं दूसरी तरफ जीवन में प्यार दस्तक देगा. इसके अलावा शरीर के दर्द से राहत मिलेगी.
6 / 7मीन राशि- मेष, मिथुन और धनु के साथ-साथ मीन राशि वालों को भी चंद्र ग्रह के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से बसंत पंचमी के दौरान अपने रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा जहां एक तरफ नौकरीपेशा जातकों के काम की सराहना होगी, वहीं दूसरी तरफ कारोबारियों को नई डील मिलने से राहत की सांस मिलेगी.
7 / 7(All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.