Budh Gochar 2026: स्वयं नक्षत्र में बुध गोचर से 4 राशियों को होगा लाभ, बनेंगे बिगड़े काम

Budh Gochar 2026: साल 2026 के चौथे महीने अप्रैल के अंत में बुध ग्रह का स्वयं नक्षत्र में गोचर हो रहा है, जिससे 4 राशियों को लाभ होगा और कई परेशानियां दूर होंगी. यहां पर आप बुध गोचर के सही समय और मिथुन, कन्या, वृश्चिक व मीन राशि वालों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

Budh Gochar 2026
1 / 6

बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है, जो एक महीने में कई बार गोचर करते हैं. इस बार अप्रैल (2026) माह के अंत में बुध का स्वयं नक्षत्र यानी अपने ही नक्षत्र में गोचर हो रहा है, जिससे कुछ राशियों को लाभ होने के योग हैं. खासकर, व्यापार, बुद्धि, संचार, तर्क शक्ति और वाणी आदि में बदलाव आने की संभावना अधिक है. चलिए अब जानते हैं बुध गोचर के प्रभाव और वक्त आदि के बारे में.

विज्ञापन

बुध गोचर 2026 का समय

बुध गोचर 2026 का समय2 / 6

रेवती को बुध का स्वयं नक्षत्र माना जाता है यानी कि वो इस ग्रह के स्वामी हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अप्रैल 2026, बुधवार को बुध रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे. बता दें कि ये बड़ी ज्योतिषीय घटना सुबह 04 बजकर 11 मिनट के आसपास घटने वाली है.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

यदि आप अपने उसूलों से समझौता नहीं करेंगे तो खुश रहेंगे और लाभ होता रहेगा. इसके अलावा नई संपत्ति खरीदने का प्लान बनेगा. लव लाइफ की बात करें तो उसमें प्यार के फूल खिलेंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

घरवालों के साथ लंबी दूरी की यात्रा सुखद रहेगी. इसके अलावा बिना किसी की मदद के आप धन कमाने में सफल होंगे. विवाहित जातक जीवनसाथी के सहयोग से अपने रिश्ते को बेहतर भी बनाएंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

कर्मचारियों को कोई महंगी चीज बहुत ही सस्ते में मिल जाएगी. इसके अलावा बचत बढ़ेगी और धन कमाने के रास्ते खुलेंगे. हालांकि, रिश्तों को जोड़ने के लिए कोशिश आपको ही करनी होगी, जो सफल भी रहेगी.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

सही समय पर उपचार होने से सेहत ठीक रहेगी. सिंगल जातकों को परिवार वालों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा कारोबार में नई डील होंगी, जो धन कमाने की दृष्टि से लाभदायक रहेंगी. साथ ही बिगड़े काम बनेंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन