Unlucky Zodiac Signs: सावधान! इन 5 राशियों की मुश्किलें बढ़ाएगी शनि-मंगल की युति, खर्च बढ़ने से होंगे परेशान
Unlucky Zodiac Signs: मंगल और शनि ग्रह की युति करना कई राशियों के लिए अशुभ और कष्टकारी हो सकता है. मंगल-शनि की युति से 5 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Unlucky Zodiac Signs: द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को मंगल और शनि एकसाथ आएंगे. दोनों ग्रह सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर 0 डिग्री पर होंगे. इससे वृषभ, कर्क, तुला, धनु और मीन राशि की मुश्किलें बढ़ेंगी.
वृषभ राशि
2 / 6वृषभ राशि वालों का इस युति के कारण तनाव बढ़ सकता है. इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा. करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करने पड़ेगा. कार्यस्थल पर साथियों से वाद-विवाद हो सकता है.
कर्क राशि
3 / 6कर्क राशि के लोगों के लिए मंगल और शनि की युति अशुभ साबित होगी. पारिवारिक तौर पर घर में अशांति रह सकती है. वाहन चलाते समय ध्यान रखें. संपत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में फैसला न लें.
तुला राशि
4 / 6तुला राशि वालों का अचानक से खर्च बढ़ सकता है. खर्च बढ़ने से आपको परेशानी हो सकती है. बजट बिगड़ने से आपको तनाव हो सकता है. आप किसी को उधार देने से बचें वरना पैसा वापस मिलने में परेशानी होगी.
धनु राशि
5 / 6दोस्तों या भाइयों के साथ रिश्ते में दरार आ सकती है. रिश्ते प्रभावित होने से तनाव बढ़ सकता है. आपका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है. आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
मीन राशि
6 / 6मीन राशि वालों के जीवन में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है. मन में किसी कारण से भय बना रहेगा. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ तनाव हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.