Panchak Yog: मंगल-गुरु के पंचांक योग से इन 4 राशियों की बढ़ेगी इनकम, काफी हद तक रिश्ते भी सुधरेंगे

Panchak Yog 2026: ग्रह मंगल और गुरु के संयोग से जून 2026 में पंचांक योग का निर्माण हो रहा है, जिसके प्रभाव से कई राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. यहां पर आप जून 2026 में बनने वाले पंचांक योग के समय के बारे में जानेंगे. साथ ही आपको उन 4 राशियों के राशिफल के बारे में जानने को मिलेगा, जिनके जीवन में पंचांक योग के प्रभाव से सकारात्मक बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं.

grah gochar (4)
1 / 6

ज्योतिष शास्त्र में पंचांक योग का खास महत्व है, जो दो ग्रहों के एक-दूसरे के 72 डिग्री आने के दौरान बनता है. ये योग किसी भी ग्रह के संयोग से कभी भी बन सकता है, जिसका आमतौर पर राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. जून 2026 में ग्रह मंगल और गुरु के संयोग से बनने वाले पंचांक योग से भी कुछ राशियों को लाभ होगा. चलिए अब जानते हैं पंचांक योग के निर्माण होने की तिथि, वक्त और प्रभाव आदि के बारे में.

विज्ञापन

पंचांक योग के बनने की तिथि और समय

पंचांक योग के बनने की तिथि और समय2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 जून 2026 को ग्रह मंगल और गुरु एक-दूसरे से 72 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे पंचांक योग बनेगा. इस दिन सुबह 10 बजकर 29 मिनट से पंचांक योग का असर राशियों के जीवन पर पड़ना शुरू होगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

पुराने दोस्तों के साथ वक्त बिताने से अच्छा लगेगा और आप तनाव से बचे रहेंगे. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें अच्छा-खासा उछाल देखने को मिलेगा. साथ ही सेहत में गिरावट नहीं आएगी.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

आपकी कम्युनिकेशन स्किल से लोग प्रभावित होंगे और आपको सम्मान देंगे. सोच-समझकर निर्णय लेने से आर्थिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा लव लाइफ में संतुलन बना रहेगा, जिससे आप खुश रहेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

आप अपनी बातों को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी. साथ ही आपको नई कला सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में लाभ होगा. इसके अलावा रिश्ते काफी हद तक बेहतर होंगे.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

युवाओं को नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा. इस दौरान जल्दबाजी में लिए फैसले कारोबारियों को लाभ पहुचाएंगे. साथ ही मनचाही संपत्ति का सौदा होगा. इसके अलावा रिश्तों में उत्पन्न कन्फ्यूजन काफी हद तक दूर होगी. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन