Mangal Gochar: मंगल ने किया शनि के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश, जागेगा इन 5 राशियों का सोया भाग्य

Mangal Gochar: मंगल का शनि के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जो किस्मत बदल देता है? यह बदलाव रुके कामों को गति और करियर में प्रगति के संकेत देता है. चेक करें, क्या आपकी राशि भी है उन 5 में है, जिन्हें इसका सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है?

mangal-gochar
1 / 7
mangal gochar rashifal

विज्ञापन

मंगल नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर

मंगल नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर2 / 7

Mangal Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 6 अप्रैल, 2026 की देर रात 10:04 PM बजे ग्रहों के सेनापति मंगल पूर्वा भाद्रपद से निकलकर शनि के स्वामित्व वाले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं. मंगल का शनि के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह ऊर्जा और अनुशासन का खास मेल बनाता है. इससे रुके हुए काम गति पकड़ते हैं और धैर्य के साथ सफलता मिलने के योग बनते हैं. करियर, भूमि और तकनीकी कार्यों में प्रगति देखी जाती है. मानसिक स्थिरता और निर्णय क्षमता भी मजबूत होती है. निवेश और योजनाओं में सोच-समझकर कदम उठाने का समय रहता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि मंगल के इस गोचर से खासतौर पर मेष, कर्क, वृश्चिक तुला और मकर राशि के जातकों को अधिक लाभ मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)3 / 7

मंगल का यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए फुल ऑन एनर्जी बूस्टर साबित हो रहा है. जो काम लंबे समय से अटके थे, अब स्पीड पकड़ेंगे. करियर में आप लीड लेने के मूड में रहेंगे और यही आपको आगे ले जाएगा. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन यह आपके ग्रोथ का सिग्नल है. पैसों के मामले में स्मार्ट मूव्स जरूरी रहेंगे. प्रॉपर्टी से जुड़े काम भी आगे बढ़ सकते हैं. सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा और नई प्लानिंग फ्यूचर में बड़ा फायदा दे सकती है. हेल्थ को इग्नोर न करें.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि (Cancer)4 / 7

कर्क राशि के जातकों के लिए यह फेज बैलेंस और पीस लेकर आ रहा है. मेंटल स्ट्रेस धीरे-धीरे कम होगा और लाइफ ज्यादा स्टेबल लगेगी. फैमिली और काम के बीच सही तालमेल बन पाएगा. निवेश से पहले सोचें, लेकिन सही डिसीजन आपको फायदा दिला सकता है. आपकी मेहनत अब नोटिस होने लगेगी. रिश्ते मजबूत होंगे और पुराने इश्यू भी सुलझ सकते हैं. दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा और ट्रैवल के मौके भी बन सकते हैं.

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

तुला राशि (Libra)5 / 7

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय स्मार्ट प्रोग्रेस का है. काम धीरे-धीरे ट्रैक पर आएगा और नए मौके सामने आएंगे. जरूरी है कि आप सही मौके को पहचानें. खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा. पार्टनरशिप में काम करने वालों को फायदा मिल सकता है. फैमिली टाइम आपको मेंटल रिलैक्स देगा. नए कॉन्टैक्ट्स बनेंगे जो आगे चलकर काम आएंगे. आपकी प्रोफेशनल इमेज स्ट्रॉन्ग होगी, बस हेल्थ पर ध्यान बनाए रखें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि (Scorpio) 6 / 7

यह समय वृश्चिक राशि के जातकों का कॉन्फिडेंस लेवल हाई करने वाला है. करियर में नई दिशा और मौके मिल सकते हैं. जो काम रुके थे, अब क्लियर होंगे और राहत मिलेगी. फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर होती दिख रही है. टेक्निकल और रिसर्च फील्ड वालों के लिए यह गोल्डन टाइम हो सकता है. आपकी डिसीजन मेकिंग स्ट्रॉन्ग होगी. नई जिम्मेदारियां आएंगी, लेकिन यही आपके लिए नए दरवाजे खोलेंगी. एग्जाम और कॉम्पिटिशन में सफलता के योग हैं.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि (Capricorn)7 / 7

यह गोचर मकर राशि के जातकों के लिए स्ट्रॉन्ग ग्रोथ का सिग्नल है. करियर में स्टेबिलिटी के साथ उन्नति के मौके मिलेंगे. आपकी मेहनत अब रिजल्ट देगी. प्रॉपर्टी या कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम सफल हो सकते हैं. फाइनेंशियल सिचुएशन मजबूत होगी. आप खुद को ज्यादा कॉन्फिडेंट और बैलेंस महसूस करेंगे. नई जॉब या प्रमोशन के चांस बन रहे हैं. फैमिली लाइफ सुखद रहेगी और निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन