Gochar 2026: शनि की नीच राशि मेष में मंगल का गोचर, इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, पूरे होंगे कई जरूरी काम
Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल अगले महीने मई में मेष राशि में गोचर करेंगे, जिसे कर्म-न्याय के दाता शनि की नीच राशि माना जाता है. यहां पर आप मंगल गोचर के समय और इससे मई 2026 में प्रभावित लकी राशियों के राशिफल के बारे में जानेंगे.

11 मई 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल शनि की नीच राशि मेष में गोचर करेंगे, जहां पर आने वाले कई दिनों तक वह रहेंगे. इस दिन ये राशि गोचर दोपहर में 12 बजकर 47 मिनट के आसपास होने वाला है. ऐसे में कुछ राशियों को लाभ तो कई लोगों को नुकसान भी होगा. चलिए जानते हैं मई 2026 की शुरुआत में मंगल गोचर से किन 5 राशियों को महालाभ होने के संकेत मिल रहे हैं.
मेष राशि
2 / 6मन किसी दुविधा में फंसा है तो वो दूर होगी. इस दौरान पारिवारिक वातावरण बढ़िया रहेगा. इसके अलावा कुछ जरूरी कार्य निर्धारित समय पर पूरे होंगे, जिससे बेहद खुशी होगी.
मिथुन राशि
3 / 6किसी महत्वपूर्ण निर्णय को सही समय पर लेने से तनावमुक्त रहेंगे. किसी दोस्त की मदद से दैनिक कार्य समय पर पूरे होंगे. इस दौरान आप अपने गुस्से पर कंट्रोल करना सीखेंगे, जिसका रिश्तों पर सकारात्मक असर होगा.
सिंह राशि
4 / 6मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे और जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. इस दौरान अधूरे कार्य न सिर्फ पूरे होंगे, बल्कि समाज में सम्मान भी दिलाएंगे. बता दें कि इन दिनों आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा.
वृश्चिक राशि
5 / 6दिमाग शांत रहेगा, जिससे जरूरी काम समय पर पूरे होंगे. इसके अलावा शारीरिक और मानसिक रूप से आप परेशान नहीं रहेंगे. इस दौरान मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय भी आप बिता सकेंगे.
मकर राशि
6 / 6स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक वक्त बिताने का मौका मिलेगा. इस दौरान व्यापार में मोटा लाभ होने की संभावना अधिक है. इसके अलावा बिजनेस के लिए नए साझेदार मिल जाएंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)