Lucky Zodiac Signs: मंगल-चंद्र ने बनाया महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को होगी अपार धन की प्राप्ति
Lucky Zodiac Signs: मंगल और चंद्र दोनों ने मिलकर महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण किया है इस योग के बनने से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. महालक्ष्मी राजयोक के प्रभाव से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा.

Mahalakshmi Rajyog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल देव कुंभ राशि में विराजमान हैं. यह 1 अप्रैल 2026 तक इसी राशि में रहेंगे. अब 16 मार्च 2026 को चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. चंद्र देव 18 मार्च की देर रात 11 बजकर 35 मिनट तक कुंभ राशि में रहेंगे.
मंगल-चंद्र की युति
2 / 6मंगल और चंद्र ग्रह के कुंभ राशि में होने से दोनों की युति का निर्माण हो रहा है. मंगल और चंद्र की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनता है. यह योग धन-धान्य और सुख-समृद्धि देने वाला होता है.
महालक्ष्मी राजयोग लकी राशियां
3 / 6अभी यह महालक्ष्मी राजयोग सक्रिय है. ऐसे में इस महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से 3 लकी राशियों को शुभ फल मिलेगा. इससे मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे.
मेष राशि
4 / 6मेष राशि वालों को इस महालक्ष्मी राजयोग के बनने से तगड़ा लाभ मिलेगा. आपके लिए समय अच्छा साबित होगा. अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा और निवेश से लाभ मिलेगा. व्यापार में अच्छी डील हो सकती है.
कर्क राशि
5 / 6मंगल और चंद्रमा की युति से बनने वाला महालक्ष्मी राजयोग कर्क राशि के जातकों के लिए शुभकारी होगा. अचानक से धनलाभ मिल सकता है. करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं.
वृश्चिक राशि
6 / 6वृश्चिक राशि के लिए यह महालक्ष्मी राजयोग बेहद शुभ होगा. नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है. नई नौकरी मिल सकती है. कारोबार में निवेश से लाभ होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.