Lucky Zodiac Signs: हनुमान जयंती पर होगा बजरंगबली के प्रिय ग्रह मंगल का गोचर, इन 4 राशियों को महालाभ होने के प्रबल योग

Lucky Zodiac Signs: साल 2026 में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन मंगल ग्रह का गोचर होगा. चलिए जानते हैं हनुमान जयंती पर होने वाले मंगल गोचर के समय और लाभ कमाने वाली 4 लकी राशियों के राशिफल के बारे में.

Lucky Zodiac Signs
1 / 6

हर साल धूमधाम से हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली के जन्म का उत्सव मनाया जाता है, जो कि साल 2026 में 2 अप्रैल को पड़ रहा है. हालांकि, इस बार हनुमान जयंती पर बजरंगबली के प्रिय ग्रह मंगल का भी गोचर हो रहा है, जिसके कारण 12 में से 4 राशियों को लाभ होगा. यहां पर आप जान सकते हैं कि हनुमान जयंती के दिन इस बार आपको महालाभ होगा या नहीं.

विज्ञापन

हनुमान जयंती पर किस समय होगा मंगल गोचर?

हनुमान जयंती पर किस समय होगा मंगल गोचर?2 / 6

2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह दोपहर में 3 बजकर 37 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से ग्रह शनि और सूर्य रहेंगे. ऐसे में मीन राशि में मंगल, शनि और सूर्य ग्रह की युति बनेगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

दोस्तों के साथ घूमने जाने का फैसला आपकी मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा. आप तनाव मुक्त और खुश रहेंगे. इस दौरान आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. बता दें कि संपत्ति बेचना इस दौरान लाभ का सौदा रहेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

खुद के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा. आपकी मेंटल हेल्थ में सुधार होगा और आप प्रसन्न रहेंगे. परिवार में मंगल कार्यक्रम की रूपरेखा बनने से खुशी का माहौल रहेगा. इस दौरान पुराने व अटके हुए पैसे मिलने की भी संभावना है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि5 / 6

किसी दोस्त के सहयोग से नया काम करना इस दौरान अच्छा रहेगा. आप ऊर्जावान रहेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए तमाम कोशिशें करेंगे. सेहत भी इन दिनों स्थिर रहेगी.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

रिश्तों में उत्पन्न गलतफहमी दूर होगी और स्नेह बढ़ेगा. घर का वातावरण शांतिप्रिय रहेगा. इस दौरान आपको धन कमाने के मौके मिलेंगे, जिनका आप लाभ उठा पाएंगे. सेहत भी आपकी सामान्य रहेगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन