Lucky Zodiac Sign: धन ही नहीं सेहत को लेकर भी बेफिक्र रहेंगे इन 4 राशियों के लोग, वृषभ में सूर्य का गोचर करना रहेगा शुभ

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य की कृपा से कभी भी कोई भी व्यक्ति रंक से राजा बन सकता है. साल 2026 के पांचवें महीने मई में भी सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए अब जानते हैं मई 2026 में किस दिन व कब सूर्य गोचर होगा और उससे किन 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे.

grah gochar (2)
1 / 6

साल 2026 का पांचवां महीना मई कई राशियों के लोगों के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है क्योंकि उन्हें महीने के शुरुआत से ही सूर्य गोचर के प्रभाव से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. दरअसल, 15 मई 2026 को सूर्य ग्रह वृषभ राशि में गोचर करते हुए कदम रखेंगे, जिसका प्रभाव महीने के शुरुआत से कुछ राशियों के ऊपर पड़ने लगेगा. यहां पर आप विस्तार से सूर्य गोचर के समय और प्रभावित लकी राशियों के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

सूर्य गोचर का समय

सूर्य गोचर का समय2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मई 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे. बता दें कि ये बड़ी ज्योतिषीय घटना इस दिन सुबह 6 बजकर 28 मिनट के आसपास घटेगी. हालांकि, इस गोचर के बाद सूर्य महाराज मिथुन राशि में संचार करेंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

अनुभवी लोगों का सहयोग मिलने से करियर के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी. परिवार में आध्यात्मिक माहौल रहेगा. यदि आप अपने बच्चों की सगाई या शादी की बात आगे बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए समय उत्तम है.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

कार्यक्षेत्र में आपकी उत्तम कार्यक्षमता की सराहना होगी. साथ ही प्रमोशन मिल सकता है. इस दौरान आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी. मई 2026 के दौरान घर में धार्मिक गतिविधियां हो सकती हैं, जिसके कारण माहौल शांतिप्रिय और सुखमय रहेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

वाहन से संबंधित सुखों में वृद्धि होगी. जानकारों की सलाह के बाद लिए गए फैसले लाभ पहुंचाएंगे. घर का माहौल काफी समय बाद सुखमय देखने को मिलेगा. इस दौरान आपको सेहत से जुड़ी मामूली समस्याएं परेशान नहीं करेंगी.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

आर्थिक स्थिति के अच्छे रहने से मन प्रसन्न रहेगा. भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं कारोबारियों को लाभ पहुंचाएंगी. सेहत का साथ भी इन दिनों युवाओं से लेकर बड़े-बुजुर्गों को मिलेगा. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन