Lucky Zodiac Sign: गुरु-शनि और राहु मिलकर चमकाएंगे इन 4 राशियों का भाग्य, मई में करेंगे सिंगल गोचर

Lucky Zodiac Sign: मई 2026 ज्योतिषीय घटनाओं से भरा हुआ है. जहां कुछ ग्रहों का डबल या उससे ज्यादा बार गोचर हो रहा है, वहीं, गुरु, शनि और राहु ग्रह सिंगल गोचर करेंगे. चलिए जानते हैं इन तीनों ग्रहों के सिंगल गोचर के समय और महीनेभर इनसे लाभ कमाने वाली 4 राशियों के बारे में.

Lucky Zodiac Sign
1 / 6

गुरु, शनि और राहु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जो मई 2026 में सिंगल गोचर कर रहे हैं यानी इन तीनों ग्रहों की केवल एक ही बार चाल बदलेगी. यहां पर आप मई 2026 में गुरु, शनि और राहु ग्रह के होने वाले सिंगल गोचर के समय के बारे में जानेंगे. साथ ही आपको इनसे प्रभावित राशियों के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन

ग्रह गोचर की तिथि और समय

ग्रह गोचर की तिथि और समय2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 मई 2026 को गुरु ग्रह का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर होगा, जबकि 17 मई को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके अलावा शतभिषा नक्षत्र में राहु 31 मई 2026 से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. बता दें कि सबसे पहले गुरु का जहां सुबह 7 बजकर 19 मिनट पर गोचर होगा, वहीं शनि दोपहर में 3 बजकर 49 मिनट पर और राहु सुबह 2 बजकर 28 मिनट पर गोचर करेंगे.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

आकस्मिक यात्रा करने के योग बनेंगे, जो कि सुखद रहेगी. यदि आप अपने व्यवहार को नम्र रखेंगे तो रिश्ते मजबूत बने रहेंगे. इसके अलावा जीवनसाथी के सहयोग से कोई जरूरी कार्य पूरा होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 6

कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. जिन लोगों का खुद का काम है, वो इस दौरान अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे. इसके अलावा जीवनसाथी से बातचीत करने से मन का बोझ कम होगा.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

ऑफिस में लोग आपके काम से प्रभावित होंगे और बॉस के सामने बार-बार आपकी तारीफ करेंगे. इसके अलावा आपको पेट संबंधित पीड़ा से मुक्ति मिलेगी और आप पहले से ज्यादा खुश रहेंगे.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

उच्च स्थान पर स्थापित लोगों से आपका परिचय होगा, जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. इसके अलावा दोस्तों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा. इस दौरान स्वास्थ का ध्यान रखने से बीमारियों की चपेट में आने से आप बचे रहेंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन