Lucky Zodiac Signs: 5 जुलाई के बाद सोने की तरह चमकेगी वृषभ समेत 5 राशियों की किस्मत, बनेगा डबल 'लाभ योग'

Lucky Zodiac Signs: 5 जुलाई 2026 को दो बार लाभ योग बनेगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में काफी शुभ योग माना गया है. चलिए जानें इस योग के बनने के समय और इससे किन 5 राशियों को लाभ होने की संभावना अधिक है.

Lucky Zodiac Signs
1 / 6

ज्योतिष शास्त्र में लाभ योग को एक बहुत ही शुभ व प्रभावशाली योग माना गया है, जिसका हर बार बनना किसी न किसी राशि के लोगों के लिए सकारात्मक होता ही है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को सबसे पहले सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर लाभ योग बनेगा, जिसके बाद दूसरी बार सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर लाभ योग का निर्माण होगा. आज यहां पर आप उन 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनका भाग्य 5 जुलाई 2026 के बाद डबल लाभ योग के सकारात्मक प्रभाव से उज्जवल रहने वाला है.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि (Taurus)-2 / 6

मेहनत का पूरा फल मिलने से बच्चों का मन प्रसन्न रहेगा. घर में कोई कीमती चीज इस दौरान आप ला सकते हैं. 5 जुलाई 2026 के बाद धन की कमी भी आपको परेशान नहीं करने वाली है क्योंकि इनकम में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-3 / 6

सेहत पर विशेष ध्यान देने से आप गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहेंगे. साथ ही अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए कड़े प्रयास करेंगे, जिनके असफल होने की संभावना काफी कम है. इसके अलावा रिश्ते भी इस दौरान ठीक रहेंगे.

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि (Libra)-4 / 6

5 जुलाई 2026 के बाद कोई बड़ा प्रोजेक्ट कामकाजी लोगों के हाथ लग सकता है, जिससे न सिर्फ आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा बल्कि समाज में नाम भी होगा. लव लाइफ की बात करें तो उसमें स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी. ये भी पढ़ें- Numerology: इन 2 मूलांक वालों के तलाक होने की होती है सबसे ज्यादा संभावना, ऐसा कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र का गणित

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-5 / 6

लोगों को आपकी अहमियत का अंदाजा होगा और वो आपसे अच्छे से बात करेंगे. साथ ही आपकी इनकम में 5 जुलाई 2026 के बाद इजाफा हो सकता है. इस दौरान आप सही जगह पर निवेश भी करेंगे, जिससे लंबे समय तक लाभ होने की उम्मीद है. ये भी पढ़ें- S Name Astrology: सिया गोयल और सोनम रघुवंशी मामले से जुड़ा ‘S’ कनेक्शन! जानें इस अक्षर के नाम वाली लड़कियों का असली स्वभाव और डार्क साइड

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि (Aquarius)-6 / 6

घर के बड़े-बुजुर्गों से यदि आपका मतभेद चल रहा है तो उसे दूर करने का मौका मिलेगा. साथ ही धन कमाने के लिए किए गए प्रयास कामयाब होंगे. इसके अलावा प्रेम संबंध में नयापन देखने को मिलेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन