Khappar Yog: सावधान! मई 2026 में 5 राशियों पर पड़ेगा खप्पर योग का अशुभ प्रभाव, हाथ से निकलेंगे कई सुनहरे मौके

Khappar Yog 2026: खप्पर को ज्योतिष शास्त्र में अशुभ फल प्रदान करने वाला योग माना गया है, जिसका निर्माण काफी समय बाद मई 2026 में हो रहा है. यहां पर आप उन 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातक मई में खप्पर योग के अशुभ प्रभाव से बच नहीं पाएंगे.

Khappar Yog
1 / 6

समय-समय पर ग्रहों की बदली चाल व विशेष संयोग से शुभ-अशुभ योग बनते हैं. मई 2026 में पापी ग्रहों के संयोग से खप्पर योग बन रहा है, जो कई राशियों की चुनौतियों को बढ़ाएगा. चलिए जानते हैं आने वाले महीने यानी मई 2026 में खप्पर योग से किन 5 राशियों को सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि2 / 6

भागदौड़ करने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी, जिसके कारण परेशान रहेंगे. इसके अलावा घर में आपकी बातों को अहमियत नहीं दी जाएगी, बल्कि आप अपनों के बीच मजाक के पात्र बन सकते हैं. इनकम की बात करें तो उसे बढ़ाने के कई मौके हाथ से निकल जाएंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि3 / 6

नाराज चल रहे दोस्त आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. घर का वातावरण ठीक नहीं रहेगा. आएदिन पुरानी बातों को लेकर झगड़ा होगा. इनकम की बात करें तो उसमें अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल सकती है.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

घर का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है, जिसके कारण आपको बहुत दुख होगा. कोई महंगा खर्चा अचानक से सामने आ सकता है, जिसके कारण सारा बजट बिगड़ जाएगा. इसके अलावा सिर दर्द से राहत नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि5 / 6

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से झगड़ा होगा, जिसके कारण अच्छी-खासी भागदौड़ करनी पड़ेगी. इसके अलावा कोई कीमती सामान खो जाएगा. बता दें कि इस दौरान पैसों की कमी का भी आपको सामना करना पड़ सकता है.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

कार्यक्षेत्र में आएदिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा मेहनत का फल नहीं मिलेगा. घर में इस दौरान आपको लेकर मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं. निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेंगे तो नुकसान होगा. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन