Blessed Zodiac Signs: केंद्र ही नहीं अर्धकेंद्र योग का भी इन 4 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, 27 अप्रैल 2026 का दिन रहेगा बेहद खास

Blessed Zodiac Signs: 27 अप्रैल 2026 को केंद्र योग के साथ-साथ अर्धकेंद्र योग बन रहा है, जिससे एक या दो नहीं, कुल 4 राशियों को महालाभ होने की संभावना है. यहां पर आप इन दोनों योग के समय और अप्रैल 2026 में अपार लाभ कमाने वाली लकी राशियों के बारे में जान सकते हैं.

Blessed Zodiac Signs
1 / 6

केंद्र और अर्धकेंद्र, दोनों ही शुभ योग हैं. इन दोनों योग का एक ही दिन पर बनना काफी शुभ माना जाता है, जिससे किसी न किसी राशि को लाभ जरूर होता है. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो 27 अप्रैल 2026 को केंद्र और अर्धकेंद्र दोनों योग बन रहे हैं. ऐसे में मिथुन राशि (Gemini), कन्या राशि (Virgo), धनु राशि (Sagittarius) और कुंभ राशि (Aquarius) के लोगों को लाभ होने की संभावना अधिक है.

विज्ञापन

केंद्र-अर्धकेंद्र योग के बनने का समय

केंद्र-अर्धकेंद्र योग के बनने का समय2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को सुबह 12 बजकर 1 मिनट पर केंद्र योग बनेगा, जिसके बाद सुबह 3 बजकर 59 मिनट के आसपास अर्धकेंद्र योग बनने वाला है.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

युवा वर्ग यदि अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए काम करेंगे तो ये करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा. सेहत का साथ मिलने के कारण आप कुछ नया कारोबार करने की सोचेंगे. इसके अलावा अचानक से धन का इंतजाम हो जाएगा, जिससे नौकरी कर रहे जातक समय पर कर्ज चुका पाएंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी. साथ ही आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. इसके अलावा प्रेम संबंधों में उत्पन्न हुई गलतफहमी दूर होगी और प्यार का विस्तार होगा.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

दिल से जुड़े रिश्तों को संवारने का मौका मिलेगा. सेहत पर ध्यान देने से उम्रदराज जातक किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या की चपेट में आने से बच जाएंगे. सही समय पर धन का इंतजाम होने से कामकाजी लोगों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी. साथ ही कारोबार का विस्तार होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

युवाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वो अपने करियर का सही चुनाव कर पाएंगे. जिन लोगों का खुद का कारोबार या दुकान है, उन्हें नए साझेदारों से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति में भी इन दौरान गिरावट देखने को नहीं मिलेगी. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन