Kendra Drishti Yog: मंगल-गुरु के केंद्र दृष्टि योग से इन 5 राशियों का शुरू होगा सुनहरा समय, होगी अपार धन की प्राप्ति

Kendra Drishti Yog: केंद्र दृष्टि योग के बनने से मई महीने में कई राशियों को लाभ होने वाला है. 5 मई 2026 को मंगल और गुरु के 90 डिग्री पर होने से इस केंद्र दृष्टि योग का निर्माण होगा.

Rashifal.jpg (2)
1 / 6
Kendra Drishti Yog bhagyashali rashiyan

Kendra Drishti Yog: 5 मई मंगलवार को सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर मंगल और गुरु दोनों एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे. मंगल को ऊर्जा और साहस का कारक माना जाता है. गुरु को बुद्धि और ज्ञान का कारक मानते हैं. इससे 5 राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 6

मेष राशि वालों के जीवन में इस केंद्र दृष्टि योग के बनने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. कार्य पूरे होने से आपको लाभ होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि3 / 6

कर्क राशि वालों को इस योग के बनने से परिवार में सुख-शांति मिलेगी. आप लंबे समय से तनाव से परेशान हैं तो इससे राहत मिल सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. बचत करने के अवसर मिलेंगे.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

तुला राशि वालों के रिश्ते मजबूत होंगे. आपके जीवनसाथी के साथ बेहतर संबंध बनेंगे. युवा लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. तुला राशि वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

वृश्चिक राशि वालों को अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. आपकी तबीयत अच्छी होगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

कुंभ राशि वालों के रिश्तों में सुधार होगा. निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आपका जरूरत की चीजों पर धन अधिक खर्च हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन