April Ki Lucky Rashiyan: अप्रैल 2026 की शुरुआत से ही मौज में रहेंगी ये 4 राशियां, केंद्र के साथ बनेगा अर्धकेंद्र-नवपंचम योग का संयोग

April Ki Lucky Rashiyan: साल 2026 का चौथा महीना 'अप्रैल' कई मायनों में खास है. इस दौरान न सिर्फ ग्रहों का राशि-नक्षत्र गोचर हो रहा है, बल्कि एक दिन में एक से ज्यादा कई योग भी बन रहे हैं. आज हम आपको 3 अप्रैल 2026 को बनने वाले 3 दुर्लभ योग और उनका राशियों के जीवन पर होने वाले असर के बारे में बताने जा रहे हैं.

April Ki Lucky Rashiyan
1 / 6

केंद्र, अर्धकेंद्र और नवपंचम, ये तीनों ही शक्तिशाली व लाभ पहुंचाने वाले योग हैं, जिनका मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. द्रिक पंचांग की मानें तो 3 अप्रैल 2026 को केंद्र योग, अर्धकेंद्र योग और नवपंचम योग यानी तीनों योग बन रहे हैं, जिनसे मुख्यतौर पर 4 राशियों को लाभ होगा. चलिए विस्तार से जानते हैं इन तीनों योग के महत्व, बनने के समय और प्रभाव आदि के बारे में.

विज्ञापन

किस समय बनेगा केंद्र योग?

किस समय बनेगा केंद्र योग?2 / 6

03 अप्रैल 2026 को सुबह 11:19 मिनट पर केंद्र योग बनेगा, जो कि दो ग्रहों के 90° पर आने के दौरान बनता है. ये एक शुभ योग है, जिसके प्रभाव जीवन में एक के बाद एक खुशियां आने लगती हैं.

विज्ञापन

किस समय बनेगा अर्धकेंद्र योग?

किस समय बनेगा अर्धकेंद्र योग?3 / 6

अर्धकेंद्र एक दुर्लभ और शक्तिशाली योग है, जो दो ग्रहों के एक-दूसरे के 45° पर आने के दौरान बनता है. इस योग के प्रभाव से जीवन में स्थायी लेकिन बड़े बदलाव आते हैं. साथ ही मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाता है. इस बार 3 अप्रैल 2026 को अर्धकेंद्र योग बनेगा, जिसका समय सुबह 11:15 मिनट रहने वाला है.

किस समय बनेगा नवपंचम योग?

किस समय बनेगा नवपंचम योग?4 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को नवपंचम योग बन रहा है, जिसे शास्त्रों में अत्यंत शुभ और शक्तिशाली माना गया है. ये योग तब बनता है, जब दो ग्रह एक-दूसरे से 5वें और 9वें भाव में स्थित होते हैं. इस बार 3 अप्रैल को सुबह 07:25 मिनट पर ये योग बनने जा रहा है.

विज्ञापन

केंद्र, अर्धकेंद्र और नवपंचम योग से इन राशियों को होगा लाभ

केंद्र, अर्धकेंद्र और नवपंचम योग से इन राशियों को होगा लाभ5 / 6

3 अप्रैल 2026 को केंद्र, अर्धकेंद्र और नवपंचम योग का बनना सिंह राशि (Leo), तुला राशि (Libra), धनु राशि (Sagittarius) और मीन राशि (Pisces) वालों के लिए अच्छा रहेगा. इस दौरान न सिर्फ आपको पुराने अटके कामों में सफलता मिलेगी, बल्कि रिश्तों को जोड़ने का भी मौका मिलेगा. नई चीजों को खरीदने की योजना भी इस दौरान आप बना सकते हैं.  

अप्रैल 2026 के उपाय

अप्रैल 2026 के उपाय6 / 6

यदि आप अप्रैल 2026 को अपने लिए खास बनाना चाहते हैं तो नियमित रूप से मां लक्ष्मी, शिव जी और माता दुर्गा की पूजा करें. साथ ही घर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं और पीले रंग की चीजों का दान करें.  (All Image Credit- Social Media & Meta AI) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन