Jyeshtha Month Tithi & Rashifal: 2026 में 59 दिन तक रहेगा ज्येष्ठ माह, 6 बड़े ग्रह करेंगे गोचर, इन 4 राशियों को होगा लाभ

Jyeshtha Month 2026 Tithi & Rashifal: हिंदू कैलेंडर का तीसरा महीना ज्येष्ठ (जेठ) का होता है, जो मई-जून में आता है. पंचांग के अनुसार, इस बार साल 2026 में ज्येष्ठ का महीना कुल 59 दिन का होगा, जिस दौरान 6 बड़े व प्रभावशाली ग्रह राशि गोचर करेंगे. चलिए जानें 2026 में ज्येष्ठ माह की तिथि और इस दौरान होने वाले ग्रह गोचर की लिस्ट के बारे में. साथ ही आपको ज्येष्ठ माह 2026 की लकी राशियों के बारे में पता चलेगा.

Jyeshtha Month 2026 Tithi & Rashifal
1 / 6

2026 में 2 मई से लेकर 29 जून तक ज्येष्ठ का महीना चलेगा, जो कि भगवान विष्णु, हनुमान जी, सूर्य देव और वरुण देव को समर्पित है. इस बार ज्येष्ठ में अधिक मास लगने के कारण वह करीब 2 महीने यानी 59 दिन तक रहेगा, इसलिए इसे ज्येष्ठ अधिक मास भी कह सकते हैं. यहां पर आप ज्येष्ठ माह में राशि गोचर करने वाले ग्रहों और उनके प्रभाव के बारे में राशिफल के जरिए जानेंगे.

विज्ञापन

ज्येष्ठ में किन ग्रहों की बदलेगी चाल?

ज्येष्ठ में किन ग्रहों की बदलेगी चाल?2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 2026 में ज्येष्ठ माह में मंगल, शुक्र, बुध, सूर्य, गुरु और चंद्र ग्रह का एक से अधिक बार राशि गोचर होगा, जबकि नक्षत्र परिवर्तन तो कुछ ग्रहों का 4 से 5 बार हो रहा है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से समाज में जान-पहचान बढ़ेगी. साथ ही सम्मान मिलेगा. नए कारोबारियों को ज्येष्ठ माह में अचानक लाभ होगा. साथ ही शुभ समाचार आएदिन प्राप्त होते रहेंगे.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

धार्मिक कामों में भाग लेते रहने से समाज में नाम होगा और सम्मान मिलेगा. इसके अलावा मित्रों से मन का बोझ हल्का करने का मौका मिलेगा. साथ ही आपकी धर्म में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति का अहसास होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 6

बेकार के झंझटों से दूर रहेंगे तो खुश रहेंगे. समय के सदुपयोग से ज्येष्ठ माह में जरूरी काम पूरे होते चलेंगे. इस दौरान घर के सदस्यों के साथ भी अच्छा वक्त बिताएंगे. इसके अलावा अटका हुआ पैसा मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि6 / 6

किसी नए संपर्क से कारोबारियों को लाभ होगा. साथ ही विदेश तक कारोबार फैलेगा. नौकरी कर रहे जातकों को रुका हुआ धन तमाम प्रयास करने के बाद मिल सकता है. इसके अलावा घर में मांगलिक कार्यक्रम करने की योजना बनेगी. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन