July Rashifal 2026: मेष समेत 5 राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा जुलाई का महीना, पड़ेगा ट्रिपल 'युति योग' का अशुभ प्रभाव

Yuti Yog 2026 Effect: जुलाई 2026 में कुल 3 बार युति योग बन रहा है, जिनका अशुभ प्रभाव महीनेभर 5 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए जानें युति योग के बनने के समय और जुलाई 2026 की अनलकी 5 राशियों के राशिफल के बारे में.

Yuti Yog 2026
1 / 6

July 2026 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में युति योग का खास महत्व है, जो शुभ होने के साथ-साथ कई बार अशुभ भी होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई 2026 में कुल 3 बार युति योग बनेगा. सबसे पहले 4 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर, फिर 13 जुलाई को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर और अंत में 13 जुलाई की शाम 5 बजकर 45 मिनट पर युति योग बनने वाला है. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो जुलाई में 3 बार युति योग का बनना 5 राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा, जिनके नाम और राशिफल के बारे में आप यहां पर जानेंगे.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 6

कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक होने के कारण थकान रहेगी. साथ ही घर के काम के चक्कर में कहीं न कहीं आना-जाना लगा रहेगा. इसके अलावा बिना सोचे-समझे या किसी के कहने पर किया हुआ निवेश आपको नुकसान पहुंचा सकता है.

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि (Gemini)-3 / 6

जुलाई 2026 में निवेश से लाभ होने की जगह धन हानि होना संभव है. इसके अलावा परिजनों के साथ की गई यात्रा सुखमय नहीं रहेगी. किसी न किसी कारण घर वालों से आपका विवाद होता रहेगा.

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-4 / 6

खर्चे में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी होने के कारण आप तनाव में रहेंगे. इस दौरान आप दूसरों से ज्यादा अपेक्षा रखेंगे तो दुखी रहेंगे क्योंकि आपकी बात व आपके काम को करने के लिए सामने वाला व्यक्ति मना कर सकता है. ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2026: वृषभ समेत इन 5 राशियों के लिए खुला भाग्य का द्वार, धनु राशि में चंद्र ने किया गोचर

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि (Libra)-5 / 6

क्रोध पर अंकुश न लगाने के कारण किसी बड़ी मुश्किल में आप फंस सकते हैं. साथ ही यात्रा आपके मनोनुकूल नहीं रहेगी, बल्कि सफर के दौरान विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा गले में कोई समस्या हो सकती है. ये भी पढ़ें- Numerology: इन 2 मूलांक वालों के तलाक होने की होती है सबसे ज्यादा संभावना, ऐसा कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र का गणित

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि (Capricorn)-6 / 6

कारोबार में नए अनुबंध के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. इस दौरान बकाया धन की वसूली न होने की वजह से आप परेशान रहेंगे और किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. साथ ही करीबी रिश्ते आपका साथ नहीं देंगे. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन