Chandra Gochar 2026: वृषभ समेत इन 5 राशियों के लिए खुला भाग्य का द्वार, धनु राशि में चंद्र ने किया गोचर
Chandra Gochar 2026 Horoscope: जून 2026 का आखिरी गोचर आज 29 जून को हुआ है. इस बार चंद्र ग्रह ने धनु राशि में गोचर किया है. कुल 5 राशियों के लिए ये गोचर शुभ रहने वाला है. चलिए जानते हैं चंद्र ग्रह के इस गोचर के समय और आज से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में.

चंद्र देव यानी ग्रह ने आज 29 जून 2026 को धनु राशि में गोचर किया है. चंद्र का ये गोचर सुबह 1 बजकर 8 मिनट पर हुआ है. अब 1 जुलाई 2026 की दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक चंद्र ग्रह धनु राशि में ही रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जब-जब चंद्र ग्रह का गोचर होता है, तब-तब राशियों के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक बदलाव आता है. आज यहां पर आप उन 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों को आज धनु राशि में हुए चंद्र गोचर से लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं.
वृषभ राशि (Taurus)-
2 / 6रुके कार्यों में गति आएगी और आप पहले से ज्यादा प्रसन्न रहेंगे. इस राशि के माता-पिता यदि अपने संतान के कारण पिछले कुछ समय से परेशान थे तो अब समस्या का समाधान मिलेगा. साथ ही घर का माहौल सामान्य होगा.
कर्क राशि (Cancer)-
3 / 6संतान की चिंता दूर होगी और घर का माहौल सुधरेगा. इसके अलावा विद्यार्थी वर्ग को किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. साथ ही गले की गंभीर समस्या से मुक्ति मिलेगी. इस दौरान इनकम से संबंधित मामले में भी आपको लाभ पहुंचाएंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
4 / 6सिंगल लोगों को अपने सब्र का मीठा फल मिलेगा. जिस व्यक्ति को आप मन ही मन चाहते हैं, उसी से आपके घर वाले आपकी शादी तय करेंगे. इसके अलावा आर्थिक संकट दूर होगा और पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा. ये भी पढ़ें- पति-पत्नी की एक ही जन्मतिथि: सौभाग्य या दुर्भाग्य? Numerology से जानिए कैसी रहेगी मैरिड लाइफ
धनु राशि (Sagittarius)-
5 / 6कार्य पद्धति में सुधार होने से ऑफिस में आपकी छवि सुधरेगी. साथ ही प्रमोशन होना संभव है. इसके अलावा मनचाही संपत्ति में निवेश करने का मौका मिलेगा. लव लाइफ में विवाद की स्थिति भी इस दौरान बार-बार नहीं बनेगी. ये भी पढ़ें- Numerology: इन 2 मूलांक वालों के तलाक होने की होती है सबसे ज्यादा संभावना, ऐसा कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र का गणित
मीन राशि (Pisces)-
6 / 6नई योजनाओं पर काम करना कामकाजी लोगों के लिए अच्छा रहेगा. इस दौरान न सिर्फ आप करियर में प्रगति करेंगे, बल्कि इनकम भी अच्छी-खासी बढ़ सकती है. इसके अलावा प्रेम जीवन में स्थिति बढ़िया रहेगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)