Hindu Nav Varsh 2026 (Vikram Samvat 2083) Rashifal: हिंदू नववर्ष में लाभ कमाएंगी ये 4 राशियां, बनेगा ग्रहों का महासंयोग
Hindu Nav Varsh 2026 Rashifal: 19 मार्च 2026 से हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2083 का आरंभ हो रहा है, जिस दौरान ग्रहों का महासंयोग बनने जा रहा है. चलिए विस्तार से जानते हैं हिंदू नववर्ष 2026 के महत्व और इस दौरान लाभ कमाने वाली 4 राशियों के राशिफल के बारे में.

पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष साल का पहला दिन होता है, जिसे सृजन और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी. साल 2026 में 19 मार्च से हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2083 की शुरुआत हो रही है, जिस दौरान बनने वाले ग्रहों के महासंयोग से 4 राशियों को लाभ होगा. यहां पर आप हिंदू नववर्ष में बनने वाले महासंयोग और लाभ कमाने वाली राशियों के बारे में जान सकते हैं.
हिंदू नववर्ष 2026
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, विक्रम संवत 2083 के राजा 'गुरु' और मंत्री 'मंगल' होंगे. इस संवत में गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति ग्रह का 1 जून 2026 को दोपहर 04:55 मिनट पर कर्क राशि में गोचर होगा, जबकि मंगल 2 अप्रैल 2026 को सुबह 06:07 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे. हालांकि, इसके बाद 40 से 45 दिन में मंगल ग्रह का गोचर होता रहेगा. इसके अलावा इस बीच मंगल-राहु ग्रह की युति भी बनेगी.
मिथुन राशि
3 / 6आत्मविश्वास में वृद्धि होने के कारण सही समय पर आप सही फैसला ले पाएंगे. इसके अलावा किसी दोस्त की मदद से कानूनी मामले में सफलता मिलने के योग हैं. इस दौरान पुराने रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आएंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी.
कन्या राशि
4 / 6कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी आपको दी जाएगी, जिसे आप सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाएंगे. साथ ही बॉस की नजर में आपकी इमेज बढ़िया बनी रहेगी. इस दौरान विदेश घूमने की आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है.
वृश्चिक राशि
5 / 6खर्च पर थोड़ा ध्यान देने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. इसके अलावा किसी पुराने मित्र की मदद से नया काम शुरू करने का मन बनेगा. लव लाइफ की बात करें तो उसमें नयापन बना रहेगा.
धनु राशि
6 / 6निजी रिश्तों में तालमेल बनाने की कोशिश सफल होगी. पहले से ज्यादा खुशनुमा पल जीवनसाथी और खास लोगों के साथ बिताएंगे. नई साझेदारी कारोबार के विस्तार की दृष्टि से अच्छी रहेगी. दिन-प्रतिदिन मुनाफा बढ़ता ही जाएगा. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)