Harshan Yog 2026: 18 जून को बनेगा हर्षण योग, कर्क-तुला समेत इन 5 राशियों की तरक्की होने के योग

Harshan Yog 2026 Horoscope: जून 2026 का महीना आधा भी खत्म नहीं हुआ है कि अब तक कई शुभ योग बन चुके हैं. हालांकि, इस माह अति लाभकारी व प्रभावशाली हर्षण योग भी बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव महीने के दूसरे भाग में राशियों के ऊपर पड़ेगा. चलिए अब जानते हैं हर्षण योग के बनने के समय से लेकर प्रभाव के बारे में.

Harshan Yog 2026
1 / 6

अति लाभकारी हर्षण योग 18 जून 2026 की शाम 5 बजकर 35 मिनट पर बन रहा है, जो कि 19 जून 2026 की दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान तो कुछ राशियों को हर्षण योग से लाभ होने के संकेत मिल ही रहे हैं. साथ ही इसके बाद भी उनके जीवन में परेशानियां ज्यादा उत्पन्न नहीं होंगी. आइए जानते हैं कि ये 5 लकी राशियां कौन सी हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि2 / 6

धैर्य से काम लेने के कारण आप किसी बहुत बड़ी मुश्किल में फंसने से बच जाएंगे. साथ ही आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. इसके अलावा लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि3 / 6

भागदौड़ भरी जीवनशैली से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी. उम्मीद है कि आप अपने घर वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. साथ ही धन का सही जगह पर निवेश करना भविष्य की दृष्टि से लाभदायक रहेगा. ये भी पढ़ें- Palmistry Grille Marks: हथेली पर जाली का डिजाइन बनना शुभ या अशुभ? 5 पर्वतों का अलग-अलग फल जानें

धनु राशि

धनु राशि4 / 6

दोस्तों के साथ पार्टी करने से विवाहित जातकों को मानसिक शांति मिलेगी. यदि अभी तक आपकी शादी नहीं हुई है तो रिश्ता पक्का होने के योग हैं. इसके अलावा धन कमाने के भी मौके मिलेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि5 / 6

सोचे हुए कार्य के पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही आप पहले से ज्यादा प्रसन्न रहेंगे. सेहत की बात करें तो उसे लेकर चिंतामुक्त रहने का समय आ गया है. इसके अलावा आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयास कामयाब होंगे. ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जून 2026 में किसका कामकाज पकड़ेगा रफ्तार और कौन नौकरी में रहेगा परेशान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

पैसों को सही जगह पर निवेश करने से आपका भविष्य सुधरेगा. साथ ही बीमारियों से दूर घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. इस दौरान सामूहिक यात्रा करना भी हर उम्र के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन