Palmistry Grille Marks: हथेली पर जाली का डिजाइन बनना शुभ या अशुभ? 5 पर्वतों का अलग-अलग फल जानें

Grille On Mounts Of The Hand: हथेली पर जाली का डिजाइन बनना कोई साधारण बात नहीं है. हस्तरेखा शास्त्र में इसके जरिए भविष्य से जुड़े अहम संकेतों के बारे में पता चल सकता है. आज यहां पर हम आपको बताएंगे कि हथेली पर किस जगह जाली का डिजाइन बनना शुभ व अशुभ होता है.

Palmistry Grille Marks

Credit- AI Gemini

Palmistry Grille Marks: हस्तरेखा शास्त्र यानी Palmistry एक भारतीय विज्ञान है, जिसकी रचना आज से कई साल पहले की गई थी. इसमें व्यक्ति के हाथ की हथेली की बनावट, रेखाओं और पर्वतों का अध्ययन करके उसके व्यक्तित्व, स्वभाव और फ्यूचर का अनुमान लगाया जाता है. हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर जाली का निशान बनना भी एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जिसके जरिए किसी भी व्यक्ति की गुप्त बातों के बारे में जाना जा सकता है. हालांकि, हथेली के अलग-अलग पर्वतों पर जाली का डिजाइन बनना एक जैसा संकेत नहीं देता है.

विज्ञापन

आइए अब जानें हथेली पर जाली का डिजाइन बनना कब शुभ होता है और कब इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है.

विज्ञापन

गुरु पर्वत

तर्जनी उंगली के नीचे वाले हिस्से को गुरु पर्वत कहा जाता है, जहां पर छोटी-छोटी बहुत सारी जाली का बनना शुभ नहीं होता है. ऐसे व्यक्ति के अंदर अहंकार बहुत ज्यादा होता है, जिसके कारण घर में आएदिन क्लेश होता है. साथ ही वैवाहिक जीवन खुशहाल नहीं रहता है. वहीं, जिन लोगों की हथेली पर इस जगह एक छोटी जाली स्पष्ट बनती है, वो काफी लकी होते हैं. ऐसे लोग जीवन में जो चाहते हैं, उसे हासिल करके ही दम लेते हैं.

शनि पर्वत

मध्यमा उंगली के नीचे वाले हिस्से को शनि पर्वत कहा जाता है, जहां पर जाली का डिजाइन बनना अशुभ होता है. ऐसे लोग कामचोर और आलसी होते हैं, जिनके जीवन में सफल होने की संभावना बहुत कम होती है.

विज्ञापन

मंगल पर्वत

हथेली के बीच का भाग मंगल पर्वत कहलाता है, जहां पर जाली का डिजाइन बनना शुभ नहीं होता है. ऐसे लोगों को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है, जिसके कारण इन्हें ही सबसे ज्यादा परेशानी होती है. इसके अलावा इनके शत्रु भी बहुत होते हैं, जो इन्हें शांति से जीवन व्यतीत नहीं करने देते हैं.

विज्ञापन

बुध पर्वत

कनिष्ठिका उंगली के नीचे वाले हिस्से को बुध पर्वत कहा जाता है, जहां पर अत्यधिक जाली का बनना अशुभ होता है. ऐसे लोगों का स्वभाव सरल होता है, जो आसानी से लोगों की बातों में आ जाते हैं. ये दूसरों का अच्छा करने के चक्कर में अपना ही नुकसान करवा बैठते हैं. इसके अलावा इन्हें खुद के व्यापार में सफलता मिलने की संभावना कम रहती है.

सूर्य पर्वत

अनामिका उंगली के नीचे वाला हिस्सा सूर्य पर्वत कहलाता है, जहां पर जाली का डिजाइन बनना एक अशुभ संकेत है. ऐसे लोगों को समाज में कभी भी मान-सम्मान नहीं मिलता है और न ही ये अपने जीवन से संतुष्ट होते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ