Hair On Ears: कान पर बाल उगने का क्या है मतलब? सामुद्रिक शास्त्र से जानिए

Hair Growth On Ears Meaning: सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें शरीर की बनावट, रंग, निशान, हाव-भाव और चाल-ढाल आदि से व्यक्ति के भविष्य, वर्तमान और भूतकाल आदि का विश्लेषण किया जाता है. इसमें कान पर बाल उगना एक महत्वपूर्ण संकेत है, जिससे जुड़े रहस्यों के बारे में आपको यहां जानने को मिलेगा.

Hair On Ears
1 / 6

क्या आपके भी कान पर बाल उग रहे हैं? अगर हां, तो इसके जरिए आपको अपने बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है. दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र में कान पर बाल उगना एक महत्वपूर्ण संकेत है, जिसके जरिए व्यक्ति के स्वभाव, स्वास्थ्य, करियर, लव लाइफ और बुद्धिमत्ता आदि के बारे में पता चल सकता है. चलिए जानें कान पर बाल उगने के महत्व और उससे मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में.

विज्ञापन

कान पर बाल उगना शुभ है या अशुभ?

कान पर बाल उगना शुभ है या अशुभ?2 / 6

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो कान पर बाल उगना सुख, समृद्धि और धन का संकेत है. ऐसे लोग न सिर्फ मेहनती होते हैं, बल्कि काफी ईमानदार भी होते हैं.

विज्ञापन

बाल और स्वभाव का संबंध

बाल और स्वभाव का संबंध3 / 6

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो जिन लोगों के कान पर कम व हल्के बाल होते हैं, उनका शांत स्वभाव होता है. ऐसे लोग लड़ाई-झगड़ों से दूर रहकर शांति से अपना जीवन व्यतीत करते हैं. वहीं, जिन लोगों के कान पर घने व कड़े बाल होते हैं, उनके अंदर आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा रहता है. साथ ही इनका जीवन को देखने का नजरिए कुछ अलग होता है.

घने बाल क्या दर्शाते हैं?

घने बाल क्या दर्शाते हैं?4 / 6

जिन लोगों के कान पर घने बाल होते हैं, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है. ऐसे लोगों की प्रतिरोधक क्षमता काफी मजबूत होती है, जिसके कारण ये बीमारियों से बचे रहते हैं. इसके अलावा ऐसे लोगों की उम्र काफी लंबी होती है.

विज्ञापन

कान पर हल्के बाल आना कैसा होता है?

कान पर हल्के बाल आना कैसा होता है?5 / 6

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के कान पर हल्के व मुलायम बाल होते हैं, वो काफी बुद्धिमान होते हैं. ये कुछ बड़ा करने का दम रखते हैं. इसके अलावा जीवन के विभिन्न पहलुओं को ये बहुत ही अच्छे तरीके से समझते हैं.

ऐसे बाल देते हैं अशुभ संकेत

ऐसे बाल देते हैं अशुभ संकेत6 / 6

जिन लोगों के कान पर अत्यधिक घने या उलझे हुए बालों का गुच्छा होता है, वो आमतौर पर परेशान रहते हैं. इनके जीवन में आएदिन उतार-चढ़ाव आते हैं. ये कभी भी किसी चीज को लेकर संतुष्ट नहीं रहते हैं. खासकर, शारीरिक और मानसिक समस्याएं इनका पीछा नहीं छोड़ती हैं. (All Photo Credit- AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन