Labh Drishti 2026: सूर्य-गुरु की लाभ दृष्टि से बढ़ेगी इन 4 राशियों की शोहरत, धन कमाने के भी मिलेंगे शानदार मौके

Labh Drishti 2026: ग्रह सूर्य और गुरु के संयोग से 11 मई 2026 को लाभ दृष्टि का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में शुभ व लाभकारी योग माना गया है. यहां पर आप लाभ दृष्टि के बनने के समय और इसके प्रभाव से लाभ कामने वाली राशियों के नाम व राशिफल के बारे में जान सकते हैं.

Labh Drishti 2026
1 / 6

11 मई 2026 को ग्रह सूर्य और गुरु के संयोग से लाभ दृष्टि बन रही है. इस दिन सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर सूर्य और गुरु एक-दूसरे से 60° पर स्थित होंगे, जिसकी वजह से लाभ दृष्टि बनेगी. इस दृष्टि का प्रभाव न सिर्फ प्रकृति पर पड़ेगा, बल्कि कई लोगों को अपने जीवन में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं लाभ दृष्टि के ज्योतिषीय महत्व और इससे लाभ कमाने वाली 4 राशियों के बारे में.

विज्ञापन

लाभ दृष्टि का ज्योतिषीय महत्व

लाभ दृष्टि का ज्योतिषीय महत्व2 / 6

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब दो ग्रह एक-दूसरे से 60° पर कुंडली में स्थित होते हैं या एक-दूसरे पर अपनी दृष्टि डालते हैं तो लाभ दृष्टि बनती है. हालांकि, कुछ शास्त्रों में लाभ दृष्टि को लाभ दृष्टि योग और लाभ योग के नामों से भी संबोधित किया गया है. इसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और अप्रत्याशित लाभ मिलना शुरू होता है. साथ ही व्यक्ति को आएदिन शुभ समाचार सुनने को मिलते रहते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि3 / 6

व्यक्तित्व में सुधार लाने की कोशिश सफल होगी. आपके स्वभाव और Personality से लोग प्रभावित होंगे. साथ ही प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे. इस दौरान आपको मोटा पैसा कमाने का भी मौका मिलेगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि4 / 6

ऑफिस में अगर किसी प्रभावशाली व्यक्ति से अनबन चल रही है तो वो दूर होगी. कामकाजी लोग समय पर अपना टारगेट अचीव कर लेंगे. इस दौरान आपकी प्रसिद्धि में भी वृद्धि होने की संभावना है. हालांकि, लव लाइफ में स्थिति कुछ बेहतर होगी.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि5 / 6

घर का सौदा करना ठीक रहेगा. सही समय पर आप अपनी सेहत से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेंगे, जो भविष्य के नजरिए से ठीक साबित होगा. इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधाओं पर अच्छा खर्चा करेंगे और खुश रहेंगे.  

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

काफी समय बाद घर में खुशी व उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा. अगर आपको अपनी कोई महत्वपूर्ण चीज नहीं मिल रही है तो उसके मिलने की संभावना अधिक है. धन की कमी न रहने से आप तनाव मुक्त रहेंगे. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन