Labh Drishti: मई 2026 में बुध-गुरु की लाभ दृष्टि से बदलेंगे इन 4 राशियों के दिन, बनने लगेंगे बिगड़े काम

Labh Drishti 2026: ग्रह बुध और गुरु के संयोग से मई 2026 में लाभ दृष्टि बन रही है, जिससे कई राशियों के दिन बदलेंगे. जहां कुछ लोगों को आर्थिक लाभ होगा, वहीं कई लोग अपने पारिवारिक जीवन और सेहत में सुधार देखेंगे. चलिए जानते हैं मई 2026 में किस व समय पर लाभ दृष्टि बनेगी और उससे किन 4 राशियों के दिन बदलेंगे.

Labh Drishti 2026
1 / 6

ज्योतिष शास्त्र में लाभ दृष्टि का खास महत्व है, जिसका बनना किसी न किसी राशि के लोगों के लिए अच्छा रहता ही है. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो मई 2026 में ग्रह बुध और गुरु के संयोग से लाभ दृष्टि बन रही है, जिसके कारण 12 में से मेष राशि (Aries), कर्क राशि (Cancer), तुला राशि (Libra) और धनु राशि (Sagittarius) वालों को लाभ होने की संभावना है. यहां पर आप विस्तार से इन 4 राशियों के राशिफल और मई 2026 में लाभ दृष्टि के बनने के समय के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

लाभ दृष्टि 2026

लाभ दृष्टि 20262 / 6

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 13 मई 2026 को ग्रह बुध और गुरु एक-दूसरे से 60 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे लाभ दृष्टि बनेगी. इस दिन सुबह 10 बजकर 11 मिनट के आसपास लाभ दृष्टि के बनने के योग हैं. बता दें कि कई शास्त्रों में लाभ दृष्टि को लाभ दृष्टि योग और लाभ योग के नामों से भी जाना जाता है.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

बीते कुछ समय से कोई काम पूरा नहीं हो रहा है तो अब उसके सफल होने की संभावना अधिक है. यदि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे और कुछ बातों को नजरअंदाज करेंगे तो घर में शांति का माहौल कायम रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

परिवार वालों के साथ चल रहे झगड़े को दूर करने का प्रयास सफल होगा. सेहत को लेकर भी इस दौरान आपके तनाव में रहने की संभावना नहीं है. आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है, जिस दौरान आप बहुत एन्जॉय करेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

ऑफिस में आपका प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर होगा, जिसके कारण बॉस खुश होंगे. उम्मीद है कि इस बार आपको तगड़ा बोनस मिलेगा. इसके अलावा व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और बिगड़े काम एक के बाद एक बनने लगेंगे.

धनु राशि

धनु राशि6 / 6

धैर्य से किए गए काम आपको सफलता प्रदान करेंगे. रिश्तों में चल रहा मन-मुटाव खत्म होगा और घर में पहले की तरह खुशनुमा माहौल रहेगा. इस दौरान बीमार लोगों की सेहत में भी सुधार होने के योग हैं. (All Photo Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन