Dwidwadash Yog: आज बन रहा द्विद्वादश दृष्टि योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा पैसा और प्यार
Dwidwadash Yog: आज बुध और शुक्र एक दूसरे से 30 डिग्री पर होकर शक्तिशाली राजयोग का निर्माण करेंगे. इन दोनों ग्रहों के इस स्थिति में होने से द्विद्वादश दृष्टि योग बनेगा. इस शुभ योग के बनने से कई राशियों को लाभ मिलेगा.

Dwidwadash Yog: द्विद्वादश दृष्टि योग का बनना कई राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा. आज बुध और शुक्र के इस शुभ संयोग से 4 राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
द्विद्वादश दृष्टि योग
2 / 6आज 15 मार्च 2026, दिन रविवार को को देर रात 12 बजकर 26 मिनट बुध और शुक्र ग्रह एक दूसरे से 30 डिग्री पर मौजूद रहे. इस स्थिति से द्विद्वादश दृष्टि योग बन रहा है जो वृषभ, मिथुन, कन्या और तुला राशि के लिए बेहद लाभकारी होगा. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
वृषभ राशि
3 / 6आज द्विद्वादश दृष्टि योग के बनने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ होगा. यह लोग विद्धान के संपर्क में आएंगे और इनकी बुद्धि बढ़ेगी. आप लोग बड़ी सफलता हासिल करेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
मिथुन राशि
4 / 6मिथुन राशि वालों को इस द्विद्वादश दृष्टि योग के बनने से फायदा होगा. आपको व्यापार और नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी. अचानक से धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
कन्या राशि
5 / 6कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह द्विद्वादश दृष्टि योग लाभकारी सिद्ध होगा. आपको इस योग के बनने से व्यापार में लाभ होगा. किसी बड़ी डील के होने से फायदा होगा. आपको मित्रों से मदद मिलेगी.
तुला राशि
6 / 6बुध और शुक्र के इस शुभ योग के बनने से तुला राशि के लोगों को लाभ होगा. करियर के मोर्चे पर तरक्की करेंगे. प्रेम जीवन अच्छा होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.