Dwidwadash Yog: बुध-अरुण के द्विद्वादश योग से जागेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पूरे होंगे कई जरूरी काम

Dwidwadash Yog 2026: ग्रह बुध और अरुण के संयोग से मई 2026 में द्विद्वादश योग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. खासकर, अधूरे कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा. चलिए जानते हैं द्विद्वादश योग के बनने के समय और इनसे लाभ कमाने वाली लकी राशियों के बारे में.

Dwidwadash Yog 2026
1 / 6

द्विद्वादश एक अत्यंत दुर्लभ योग है, जो दो शुभ ग्रहों के संयोग से बनता है. मई 2026 में ग्रह बुध और अरुण के संयोग से द्विद्वादश योग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं. यहां पर आप द्विद्वादश योग के बनने के कारण, मई 2026 में बनने के समय और असर के बारे में जान पाएंगे.

विज्ञापन

मई 2026 में द्विद्वादश योग के बनने की तिथि और समय?

मई 2026 में द्विद्वादश योग के बनने की तिथि और समय?2 / 6

ज्योतिष गणना का आकलन करें तो 3 मई 2026 को ग्रह बुध और अरुण एक-दूसरे से 30 डिग्री पर स्थित होंगे, जिसके कारण द्विद्वादश योग बनेगा. इस दिन दोपहर में 1 बजकर 26 मिनट से द्विद्वादश योग प्रभावी हो जाएगा और राशियों पर असर डालना शुरू कर देगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

प्रशासनिक कार्यक्रमों में इस दौरान आपकी सहभागिता बढ़ेगी, जिससे नए संपर्क बनेंगे. इसके अलावा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके बाद आप मुश्किल काम समय से पहले पूरे कर लेंगे.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

अगर आपका कोई पुराना शत्रु है तो उसे परास्त करने में आप सफल होंगे. इस दौरान सिंगल लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. इसके अलावा खाने पीने को लेकर सतर्क रहने के कारण बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि5 / 6

युवाओं को किसी खास समूह से जुड़ने का मौका मिलेगा. उम्मीद है कि इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आपकी बुद्धि का विकास होगा. इसके अलावा धन कमाने का रास्ता नजर आएगा.  

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

नए अनुबंध होने से मुनाफा बढ़ने की संभावना रहेगी. इसके अलावा मित्रों की सहायता से घर से जुड़ा कोई काम पूरा होगा. पैसों का लेन-देन करना भी इस दौरान लाभदायक रह सकता है. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन