Dwidwadash Drishti Yog: सूर्य और शुक्र के संयोग से इन 4 राशियों को होगा लाभ, द्विद्वादश दृष्टि योग से खूब बरसेगा पैसा!
Dwidwadash Drishti Yog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार दो ग्रहों के एक-दूसरे से दूसरे और 12वें भाव में होने पर द्विद्वादश दृष्टि योग बनता है. दो ग्रहों के एक-दूसरे के 30 डिग्री की कोणीय दूरी होती है.

Dwidwadash Drishti Yog: अब 11 मई 2026, दिन सोमवार को सूर्य और शुक्र रात 2 बजकर 51 मिनट पर एक-दूसरे 30 डिग्री पर होंगे. इससे द्विद्वादश दृष्टि योग बनेगा. इस योग के बनने से चार राशियों को लाभ होगा.
सूर्य और शुक्र का द्विद्वादश दृष्टि योग
2 / 6सूर्य और शुक्र ग्रह 11 मई को द्विद्वादश दृष्टि बनाएंगे. इस योग के सक्रिय होने के दौरान वृषभ, कर्क, सिंह और तुला राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. चलिए इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
वृषभ राशि
3 / 6सूर्य और शुक्र के इस द्विद्वादश दृष्टि योग के बनाने से वृषभ राशि के लोगों को लाभ होगा. जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे. आप आर्थिक तरक्की करेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. छात्रों के लिए अच्छा समय रहेगा.
कर्क राशि
4 / 6द्विद्वादश दृष्टि योग कर्क राशि के लोगों के लिए शुभ और लाभकारी होगा. इससे जीवन बेहतर होगा. आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा और लव लाइफ के लिए समय बेहतर रहेगा. नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा.
सिंह राशि
5 / 6सिंह राशि के लोगों को इस द्विद्वादश योग के बनने से लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे. कारोबारियों को तगड़ा लाभ होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. निवेश करना फायदेमंद होगा.
तुला राशि
6 / 6तुला राशि के जातकों को इस शुभ योग के बनने से भाग्य का साथ मिलेगा. धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे. रोजगार की तलाश में लगे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.