Dwidwadash Drishti Rashifal: शुक्र-गुरु 12 जुलाई 2026 को द्विद्वादश दृष्टि योग बनाएंगे. इससे 4 राशियों को धन, करियर और सफलता के नए मौके मिल सकते हैं और इस शुभ योग का असर जीवन में खुशियां बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
शुक्र-गुरु द्विद्वादश दृष्टि योग

2 / 6
Dwidwadash Drishti Rashifal: 5 दिन बाद शुक्र-गुरु द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण करेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र और गुरु रविवार 12 जुलाई, 2026 को 05:53 ए एम बजे एक दूसरे से 30° की कोणीय दूरी पर स्थित होकर द्विद्वादश दृष्टि योग बनाएंगे. शुक्र और गुरु और गुरु बेहद शुभ ग्रह हैं और इनकी द्विद्वादश दृष्टि धन योग का निर्माण करती है. व्यक्ति के विदेश जाने के भी योग बनते हैं, जो करियर-कारोबार और विद्या अध्ययन से जुड़ा हो सकता है. साथ ही, इसका असर जीवन के कई क्षेत्रों पर पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन दोनों ग्रहों के इस शुभ योग से 4 राशियों को सबसे अधिक हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी है, जिनके जीवन में खुशियां बढ़ेगी और सफलता के साथ धन भी मिलेगा?
वृषभ राशि (Taurus)

3 / 6
वृषभ राशि जातकों के लिए यह समय काफी सकारात्मक रह सकता है. शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस योग का असर आपके लिए खास माना जा रहा है. नौकरी में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है. बॉस या सीनियर्स आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं. बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट या बेहतर डील मिलने के योग बन सकते हैं. पैसों के मामले में स्थिति मजबूत हो सकती है. कोई पुराना आर्थिक तनाव कम हो सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा. रिश्तों में प्यार और भरोसा बढ़ेगा. अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है. विदेश से जुड़े कामों में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini)

4 / 6
मिथुन राशि जातकों के लिए यह द्विद्वादश योग नई संभावनाओं के दरवाजे खोल सकता है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल इस दौरान आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. जो लोग मीडिया, शिक्षा, लेखन, मार्केटिंग या टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं, उन्हें फायदा मिल सकता है. व्यापार में नए संपर्क बनेंगे और काम का दायरा बढ़ सकता है. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है. रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए यह समय सीखने और आगे बढ़ने वाला रहेगा. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. आपकी समझदारी और बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा.
धनु राशि (Sagittarius)

5 / 6
धनु राशि जातकों के लिए शुक्र-गुरु का यह योग भाग्य का साथ लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके कामों में गति आने की संभावना है. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है. कारोबार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है. धन से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है. निवेश को लेकर सोच-समझकर लिए गए फैसले फायदा दे सकते हैं. विदेश यात्रा या बाहर जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई चीजें सीखने का उत्साह आएगा.
मीन राशि (Pisces)

6 / 6
मीन राशि जातकों के लिए यह समय रचनात्मकता और सफलता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस योग द्विद्वादश का असर आपके लिए खास माना जा रहा है. नौकरी में आपकी प्रतिभा सामने आएगी. आपके आइडिया लोगों को पसंद आ सकते हैं. बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में मजबूती आने के संकेत हैं. कला, शिक्षा, सलाहकार, आध्यात्मिक या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी. रिश्तों में मधुरता आएगी. अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए यह समय मेहनत और सही रणनीति बनाने का है. आपकी सकारात्मक सोच आपको आगे ले जा सकती है.