Dwidwadash Drishti Yog 2026: बुध-शुक्र के द्विद्वादश दृष्टि योग का इन 4 राशियों की जिंदगी पर पड़ेगा प्रभाव, जरूर होगा लाभ

Dwidwadash Drishti Yog 2026: 15 मई 2026 को ग्रह बुध और शुक्र द्विद्वादश दृष्टि योग बनाएंगे, जिसे ज्योतिष शास्त्र में महाशक्तिशाली योग माना गया है. जब भी द्विद्वादश दृष्टि योग बनता है तो उससे किसी न किसी राशि को लाभ जरूर होता है. यहां पर आप 15 मई 2026 को बनने वाले द्विद्वादश दृष्टि योग से लाभ कमाने वाली राशियों के राशिफल के बारे में जान सकते हैं.

Dwidwadash Drishti Yog 2026
1 / 6

ज्योतिष शास्त्र में द्विद्वादश दृष्टि को काफी प्रभावशाली व शुभ फल प्रदान करने वाला योग माना गया है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मई 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध और धन-प्रेम के दाता ग्रह शुक्र के संयोग से द्विद्वादश दृष्टि योग बनेगा, जिससे 4 राशियों को महालाभ होने के संकेत मिल रहे हैं. चलिए अब जानते हैं द्विद्वादश दृष्टि योग के बनने के कारण, महत्व और प्रभाव के बारे में.

विज्ञापन

द्विद्वादश दृष्टि योग के बनने का समय

द्विद्वादश दृष्टि योग के बनने का समय2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मई 2026 को बुध और शुक्र ग्रह एक-दूसरे से 30 डिग्री पर विराजमान होंगे, जिससे द्विद्वादश दृष्टि योग बनेगा. बता दें कि इस दिन द्विद्वादश दृष्टि योग शाम में 5 बजकर 6 मिनट के आसपास बनेगा, जिसकी वजह से कुछ राशियों को अचानक विभिन्न खुशियां मिलनी शुरू हो जाएंगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि3 / 6

समय पर काम होने से मन संतुष्ट रहेगा. साथ ही आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास करेंगे, जो कि आपको कामयाबी की तरफ लेकर जाएंगे. मामूली बीमारियों से इस दौरान आप बचे रहेंगे.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने से मन को संतुष्टि मिलेगी. यदि किसी खास व्यक्ति से बातचीत बंद है तो बोलचाल फिर से शुरू हो सकती है. इस दौरान आपको धन कमाने के भी कई शानदार मौके मिलेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि5 / 6

मामूली बीमारियों के चपेट में आने की संभावना बहुत कम है. अगर अभी तक आपकी शादी नहीं हुई है तो अचानक से जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें पहले के मुकाबले स्थिरता आएगी.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

दिनचर्या में बदलाव करने से सेहत में सुधार होगा. साथ ही आप पहले से ज्यादा एनर्जेटिक और ऊर्जावान महसूस करेंगे. इस दौरान आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा. आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और धन कमाने के नए रास्ते मिलेंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन