Dashank Yog: इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा मंगल-वरुण का दशांक योग, मोटी कमाई करने के मिलेंगे शानदार मौके
Dashank Yog 2026: दशांक योग का नाम ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न शुभ योगों में आता है, जिसके प्रभाव से जीवन में आगे बढ़ने व सुधार होने की संभावना रहती है. अब जल्द ही मंगल और वरुण ग्रह के संयोग से दशांक योग बनने वाला है, जिसका शुभ समय और इससे प्रभावित राशियों के बारे में आप यहां जानेंगे.

1 जून 2026 को ग्रह मंगल और वरुण एक-दूसरे से 36 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे दशांक योग बनेगा. इस दिन दोपहर में 3 बजकर 28 मिनट से दशांक योग प्रभावी होगा और राशियों पर शुभ प्रभाव डालना शुरू करेगा. चलिए अब जानते हैं किन 5 राशियों के लोगों के जीवन में दशांक योग के प्रभाव से जून 2026 में खुशियों का वास होने के संकेत मिल रहे हैं.
मेष राशि
2 / 6मेष राशि वालों के जीवन पर सबसे ज्यादा दशांक योग का सकारात्मक असर होगा. जून की शुरुआत में न सिर्फ आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि पुराने अटके काम भी बनने लगेंगे. इसके अलावा लव लाइफ में उत्पन्न समस्याएं कम होंगी.
वृषभ राशि
3 / 6वृषभ राशि वालों के लिए मंगल-वरुण का दशांक योग नई खुशियां लेकर आएगा. बिजनेस में स्थिरता आने से बिजनेसमैन का मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा युवा वर्ग सफलता की ओर एक कदम आगे बढ़ाएंगे.
तुला राशि
4 / 6तुला राशि वालों के लंबे समय से चल रहे प्रोजेक्ट जून 2026 में एक के बाद एक पूरे होने लगेंगे. मैरिड लाइफ में पहले के मुकाबले इस महीने काफी स्थिरता आएगी. साथ ही घर वालों से रिश्ते बेहतर होंगे.
कुंभ राशि
5 / 6मेष, वृषभ और तुला के अलावा मंगल-वरुण का दशांक योग कुंभ राशि वालों के लिए भी शुभ रहेगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें मोटी कमाई करने के शानदार मौके मिलेंगे. इसके अलावा मैरिड लाइफ में उत्पन्न बड़ी समस्याएं कम होंगी.
मीन राशि
6 / 6मंगल-वरुण के दशांक योग से मीन राशि वालों के जीवन में स्थिरता आएगी. बता दें कि प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि होने की जून 2026 में प्रबल संभावना है. इसके अलावा सिंगल लोगों का रिश्ता किसी बचपन के दोस्त से पक्का हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.