Mahayuti 2026: भाग्य के बल पर लाभ कमाएंगी ये 4 राशियां; शनि की राशि 'कुंभ' में लगेगा चंद्र, मंगल, बुध और राहु का जमावड़ा

Mahayuti 2026: 16 मार्च 2026 को चंद्र ग्रह का कुंभ राशि में गोचर होगा, जहां पहले से मंगल, बुध और राहु ग्रह मौजूद हैं. ऐसे में महायुति बनेगी, जिससे कुछ राशियों को लाभ तो कई लोग तनाव में रहेंगे. चलिए जानते हैं इस युति के महत्व और राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में.

Mahayuti 2026
1 / 6

समय-समय पर ग्रहों की स्थिति से युति व महायुति का निर्माण होता है. इस बार कुंभ राशि में चंद्र, मंगल, बुध और राहु ग्रह का जमावड़ा लगेगा, जिससे महायुति बनेगी. यहां पर आप महायुति के सही समय के बारे में जानेंगे. साथ ही राशियों पर इस महायुति के पड़ने वाले शुभ प्रभाव के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन

महायुति बनने का समय

महायुति बनने का समय2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 मार्च 2026 को शाम 6 बजकर 13 मिनट पर चंद्र ग्रह का कुंभ राशि में गोचर होगा, जहां बीते कई दिनों से मंगल ग्रह, बुध ग्रह और राहु ग्रह मौजूद हैं. ऐसे में जल्द ही महायुति बनेगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

परिवार में उत्पन्न असंतोष की स्थिति सामान्य होगी. कार्यक्षेत्र में अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से समय पर काम पूरे होते चले जाएंगे. समाज हित के लिए बढ़-चढ़कर काम करना आपकी ख्याति को बढ़ाएगा.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

आपका भाग्य साथ देगा, जिसके कारण आप अपने बिगड़े रिश्तों को संभालने में सफल होंगे. इसके अलावा कार्य योजनाओं में लगातार बदलाव करने से कारोबार में लाभ होगा. शॉर्ट ट्रैवल से भी इस दौरान आपको लाभ होने के योग हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

प्रभावशाली लोगों का सान्निध्य मिलने से करियर में उच्च सफलता प्राप्त होने के योग्य हैं. इसके अलावा घरवालों से खुलकर बातचीत करने से मनमुटाव दूर होंगे. डाइट में थोड़ा बदलाव करने से सेहत में भी सुधार होगा.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

फ्रीलांस काम से अधिक मुनाफा होगा. साथ ही कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी. घर में यदि मरम्मत का काम चल रहा है तो वो समय से पहले पूरा हो जाएगा. इसके अलावा टीम में काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन