Navratri Rashifal: चैत्र नवरात्रि 2026 में चंद्र-मंगल और शुक्र-शनि का गोचर, मां दुर्गा की प्रिय 5 राशियों को होगा लाभ

Chaitra Navratri 2026 Rashifal: मां दुर्गा की 5 प्रिय राशियों के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि 2026 के 9 दिन अच्छे रहेंगे क्योंकि उन्हें माता रानी के साथ-साथ चंद्र, मंगल, शुक्र और शनि ग्रह का भी साथ मिलेगा. यहां पर आप नवरात्रि में होने वाले ग्रह गोचर और लकी राशियों के बारे में जान सकते हैं.

Navratri Rashifal
1 / 6

मां दुर्गा के भक्तों के लिए चैत्र नवरात्रि का पर्व दिवाली से कम नहीं होता है, जो कि 2026 में 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा. हालांकि, इन दिनों ग्रह चंद्र, मंगल, शुक्र और शनि का भी गोचर हो रहा है, जिनका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. यहां पर आप मां लक्ष्मी की प्रिया उन राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि 2026 अच्छी रहेगी.

विज्ञापन

चंद्र गोचर 2026 का समय

चंद्र गोचर 2026 का समय2 / 6

20 मार्च 2026 को चंद्र ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा, जबकि 22 मार्च को वो वृषभ राशि में गोचर करेंगे. हालांकि, चैत्र नवरात्रि के प्रत्येक दिन चंद्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है.

विज्ञापन

मंगल गोचर 2026 का समय

मंगल गोचर 2026 का समय3 / 6

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन यानी 20 मार्च 2026 को मंगल ग्रह का पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर होगा. बता दें कि ये गोचर सुबह 11:59 मिनट पर होगा, जिससे पहले ही मां दुर्गा की उपासना करना शुभ रहेगा.

शुक्र गोचर 2026 का समय

शुक्र गोचर 2026 का समय4 / 6

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन यानी 25 मार्च 2026 को शुक्र ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा, जिसका समय शाम 07:43 मिनट है. बता दें कि इस दिन शुक्र गोचर के दौरान मां दुर्गा की पूजा करना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

शनि गोचर 2026 का समय

शनि गोचर 2026 का समय5 / 6

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन भी गोचर होगा, लेकिन इस बार शनि अपनी चाल बदलेंगे. 21 मार्च 2026 को शनि का सुबह 06:30 मिनट पर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश होने वाला है.

चैत्र नवरात्रि में लाभ कमाने वाली राशियां

चैत्र नवरात्रि में लाभ कमाने वाली राशियां6 / 6

पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा की प्रिय वृषभ राशि (Taurus), कर्क राशि (Cancer), सिंह राशि (Leo), कन्या राशि (Virgo) और धनु राशि (Sagittarius) के जातकों के लिए अच्छे रहेंगे. इस दौरान न सिर्फ आपको आर्थिक लाभ होने के योग हैं, बल्कि अटके कामों को भी पूरा करने का मौका मिलेगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन