Budhaditya Rajyog Benefits: 15 जून से इन 3 राशियों के 'अच्छे दिन' होंगे शुरू, बुधादित्य राजयोग से बनने से करेंगे खूब तरक्की
Budhaditya Rajyog: बुध और सूर्य ग्रह के एक साथ एक ही राशि में होने से इस बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है. सूर्य ग्रह 15 जून को मिथुनर राशि में गोचर करने वाले हैं. सूर्य का गोचर 15 जून 2026 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर होगा.

Budhaditya Rajyog Benefits: सूर्य 15 जून की दोपहर को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में बुध ग्रह पहले से विराजमान हैं. ऐसे में इन दोनों ग्रहों के साथ होने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. इस योग के बनने से कई राशियों को लाभ मिल सकता है.
बुधादित्य राजयोग राशिफल
2 / 6मिथुन राशि में सूर्य के गोचर से बुधादित्य राजयोग का बनना शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा. इस शुभ योग के प्रभाव से मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों को करियर में लाभ मिल सकता है. मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
मिथुन राशि
3 / 6मिथुन राशि में पहले से बुध विराजमान हैं इसके बाद सूर्य का प्रवेश करना आपके लिए शुभ हो सकता है. बुध और सूर्य की युति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में तरक्की की राह आसान होगी. ये भी पढ़ें -
सिंह राशि
4 / 6सिंह राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग आर्थिक तौर पर बेहद लाभकारी रहने वाला है. आपकी इच्छाएं पूरी होंगी. व्यापारियों को लाभ हो सकता है. धनलाभ होने से आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपको वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा.
कन्या राशि
5 / 6करियर में कन्या राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है. नौकरी करने वाले और व्यापारियों दोनों के लिए समय अच्छा रहेगा. बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से आपको सफलता मिलेगी. किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा. ये भी पढ़ें -
बुधादित्य राजयोग का प्रभाव
6 / 6इन तीन राशियों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना लाभकारी रहने वाला है. इन्हें इस योग के बनने से करियर में सफलता मिल सकती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.