Budh Vakri 2026: ज्येष्ठ माह के आखिरी दिन बदलेगी बुध की स्थिति, वक्री चाल से इन 4 राशियों को होगा लाभ

Mercury Retrograde Motion 2026: 2 जून से लेकर 29 जून 2026 तक ज्येष्ठ का महीना चलेगा, जिसके आखिरी दिन से ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री चाल चलना शुरू करेंगे. यहां पर आप ग्रह बुध की वक्री चाल के समय और इससे प्रभावित लकी राशियों के बारे में जान सकते हैं.

Budh Vakri 2026
1 / 6

ग्रहों के राजकुमार बुध राशि और नक्षत्र गोचर ही नहीं, समय-समय पर वक्री चाल भी चलते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के आखिरी दिन यानी 29 जून 2026 से बुध ग्रह वक्री चाल यानी उल्टी दिशा में सीधे चलेंगे. ऐसी स्थिति में बुध आने वाले करीब 25 दिन तक रहेंगे. ऐसे में कुछ राशियों को लाभ तो कई लोगों को नुकसान होगा. आज हम आपको पंचांग के जरिए जून से जुलाई 2026 के बीच ग्रह बुध की वक्री चाल से लाभ कमाने वाली राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

कब से कब तक बुध चलेंगे वक्री चाल?

कब से कब तक बुध चलेंगे वक्री चाल?2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जून 2026 की रात 11 बजकर 4 मिनट से ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री चाल चलना शुरू करेंगे. अगले 25 दिन यानी 24 जुलाई 2026 की सुबह 4 बजकर 27 मिनट तक ग्रह बुध इसी स्थिति में रहेंगे.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

बुध का उल्टी दिशा में चलना मेष राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. इस दौरान आपके लिए शादी का रिश्ता किसी पुराने दोस्त के घर से आ सकता है. जो लोग शादी के बंधन में बंध चुके हैं, वो रोजाना की टेंशन से दूर जीवनसाथी के साथ नई यादें बनाएंगे. इसके अलावा पैसे आते रहेंगे.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 6

करीब 25 दिन यानी बुध की वक्री चाल के दौरान मिथुन राशि वाले कोई बड़ा काम पूरा कर सकते हैं, जिसके कारण समाज में आपका नाम होगा. इसके अलावा आप पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे और स्पष्ट तरीके से अपने विचारों को व्यक्त कर पाएंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 6

मेष और मिथुन के अलावा सिंह राशि वालों के लिए भी जून-जुलाई के दौरान बुध ग्रह की वक्री चाल चलना शुभ रहेगा. अगर आप स्पष्ट तरीके से अपनी बातों को रखेंगे तो रिश्तों में गलतफहमी उत्पन्न नहीं होगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो बुध की वक्री चाल के दौरान स्थिर रहेगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

रिश्तों में उत्पन्न परेशानियां दूर होंगी और आप अच्छा समय घर के लोगों के साथ बिताएंगे. इसके अलावा करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी. सेहत की बात करें तो उसे लेकर बुध की वक्री चाल के दौरान चिंतारहित रहेंगे. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन