Budh Shukra Yog 2026 Rashifal: लक्ष्मी नारायण योग के 'डबल पावर' से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, धन-शोहरत-सुख में होगा इजाफा

Budh Shukra Yog 2026 Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 3 फरवरी, 2026 की रात में 09:54 PM बजे बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्रवार 6 फरवरी को 1:15 AM बजे शुक्र भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे और बुध से युति कर लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। लेकिन सिलसिला यहीं पर समाप्त नहीं होता है। क्योंकि, 7 फरवरी को बुद्धि, वाणी, व्यापार के स्वामी बुध शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे और इसके 4 दिन बाद शुक्र भी इसी नक्षत्र में विराजमान होकर लक्ष्मी नारायण योग को 'डबल पावर' का बूस्ट देंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैः कि लक्ष्मी नारायण योग के 'डबल पावर' से यूं तो सभी राशियां व्यापक रूप से प्रभावित होंगी, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह उनकी किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है और इनके धन, शोहरत और सुख में अपार वृद्धि होगी।

Budh-Shukra-Yog-2026
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

मिथुन राशि (Gemini) - मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय बेहद अनुकूल रहेगा। बुध और शुक्र के संयोग से आपकी बुद्धिमत्ता और वाणी में निखार आएगा। नौकरी या व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। पुराने रुके हुए काम अचानक गति पकड़ सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा और अचानक लाभ के योग बनेंगे। परिवार में सुख और मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके विचारों और योजनाओं में स्पष्टता आएगी, जिससे बड़े फैसले आसानी से लिए जा सकेंगे। सामाजिक पहचान भी बढ़ेगी और लोग आपकी सलाह का सम्मान करेंगे।

विज्ञापन

3 / 6

कन्या राशि (Virgo) - कन्या राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग का असर सीधे जीवन में स्थिरता लाएगा। आपके मेहनत के परिणाम आपको दिखाई देंगे और आय के नए स्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा। शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपका वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे और घरेलू वातावरण खुशहाल रहेगा।

4 / 6

तुला राशि (Libra) - तुला राशि के जातकों के लिए ये समय विशेष रूप से सौभाग्य और धन की दृष्टि से लाभकारी रहेगा। व्यवसाय और नौकरी में सम्मान और पदोन्नति के योग बनेंगे। अचानक लाभ या बोनस मिलने की संभावना है। आपकी कला, वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे और आपके काम में मदद करेंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी रहेंगे। मानसिक रूप से आप उत्साहित रहेंगे और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता की संभावना बढ़ेगी।

विज्ञापन

5 / 6

मकर राशि (Capricorn) - मकर राशि वालों के लिए बुध और शुक्र की युति से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेश लाभदायक साबित होंगे और नए अवसर सामने आएंगे। व्यवसाय में तरक्की और नौकरी में प्रशंसा मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और घर में सुख-समृद्धि आएगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने निर्णयों में स्पष्ट होंगे। शिक्षा या कौशल में सुधार से भविष्य में फायदा होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और शोहरत में भी वृद्धि होगी।

6 / 6

कुंभ राशि (Aquarius) - कुंभ राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग का ‘डबल पावर’ बेहद शुभ रहेगा। बुध के कुंभ राशि में प्रवेश और शुक्र के सहयोग से सोचने-समझने की क्षमता और संवाद में निखार आएगा। व्यापार और नौकरी में अचानक लाभ या बड़े अवसर मिल सकते हैं। धन के नए स्रोत खुलेंगे और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा। आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन