Dwidwadash Yog: बुध-शुक्र के द्विद्वादश योग से शुरू होगा इन 5 राशियों का शुभ समय, सेहत में भी दिखने को मिलेगा काफी सुधार
Dwidwadash Yog 2026: द्विद्वादश योग को अतिलाभकारी योग माना गया है, जो कि इस बार ग्रह बुध-शुक्र के संयोग से बनने वाला है. यहां पर आप उन 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिन्हें 5 जुलाई 2026 के बाद द्विद्वादश योग से लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं.

5 जुलाई 2026 को द्विद्वादश योग बनेगा, जो कि बुध-शुक्र ग्रह के 30 डिग्री पर आने से बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में द्विद्वादश योग का खास महत्व है, जिसका आमतौर पर राशियों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ता है. इस बार द्विद्वादश योग से खासकर 5 राशियों को महालाभ होने की संभावना है. चलिए जानते हैं कि किन 5 राशियों के लोगों के लिए ग्रह बुध-शुक्र का द्विद्वादश योग शुभ रहेगा.
मेष राशि
2 / 6अगर आपके नीचे जीवन में परेशानियां बार-बार उत्पन्न हो रही हैं तो उनका Permanent Solution मिलेगा. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. साथ ही प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील फाइनल हो सकती है.
मिथुन राशि
3 / 6जुलाई 2026 में किसी खास व्यक्ति के जीवन में दस्तक देने की संभावना है. अगर आपको पैसों की कमी का सामना बार-बार करना पड़ रहा है तो अब जल्द ही पैसों का इंतजाम हो जाएगा. साथ ही आप खुद के घर में शिफ्ट होंगे.
कन्या राशि
4 / 6सिंगल लोगों का रिश्ता जल्द ही घरवालों की कृपा से तय हो जाएगा. जो विवाहित जातक घर से दूर रहते हैं, उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कोई महंगी चीज खरीदने का मौका मिलेगा. इसके अलावा सेहत में काफी सुधार होगा. ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत
धनु राशि
5 / 6हाल ही में अगर आपकी कोई बड़ी सर्जरी होनी है तो वो सफल रहेगी. सही समय पर पैसों का इंतजाम होने के कारण लोन लेने की नौबत नहीं आएगी. साथ ही घरवालों की जरूरतों को पूरा करने में आप सफल होंगे.
मीन राशि
6 / 6बीमारियों से छुटकारा मिलने के कारण आप तनावमुक्त रहेंगे. इसके अलावा घर का वातावरण ठीक रहेगा क्योंकि रिश्ते पहले की तरह जुड़ जाएंगे. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें काफी सुधार देखने को मिलेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)