Budh Margi: बुध के चाल बदलते ही इन 3 राशियों पर मंडराएगा खतरा, करना पड़ेगा चुनौतियां का सामना
Budh Margi: बुध ग्रह की चाल में परिवर्तन होने वाला है. बुध की चाल में परिवर्तन से इसका असर कई राशियों पर पड़ेगा. इससे तीन राशि के लोगों की चुनौतियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में इन राशि के लोगों को सावधान रहना होगा.

Budh Margi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के चाल बदलने और राशि परिवर्तन से राशियों के जीवन पर प्रभाव होता है. अब ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं यह कई राशियों के जातकों की मुश्किलें बढ़ाएगा.
बुध की मार्गी चाल
2 / 6बुध ग्रह इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं. बुध 26 फरवरी 2026 को वक्री हुए थे और इस समय वक्री अवस्था में हैं. अब बुध ग्रह 21 मार्च 2026, दिन शनिवार को रात में 1 बजकर 2 मिनट पर मार्गी होंगे.
बुध मार्गी राशिफल
3 / 6बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है. इसकी चाल में बदलाव से लोगों के फैसले लेने और कामकाज पर असर होता है. बुध की स्थिति कमजोर होने से कई राशियों को इसकी मार्गी अवस्था में मुश्किलें हो सकती हैं.
तुला राशि
4 / 6बुध ग्रह की चाल में परिवर्तन होना तुला राशि के जातकों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है. आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. किसी के बारे में अपमानजनक बोलना विवाद का कारण बन सकता है. इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप गरीबों को दान करें और गणेश जी की सेवा करें.
कुंभ राशि
5 / 6कुंभ राशि के लोगों के लिए बुध का चाल बदलना शुभ नहीं होगा. आपको कारोबार में नुकसान हो सकता है. नए कार्य की शुरुआत करने से बचें. आपको किसी कारण से कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पड़ना पड़ सकता है. आप गरीबों को हरे रंग के कपड़े दान करें.
मीन राशि
6 / 6बुध की मार्गी चाल मीन राशि का तनाव बढ़ा सकती है. व्यापार में नुकसान हो सकता है. आपको कारोबार में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आप पशुओं को हरा चारा खिलाएं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.