Budh Gochar Today: चंद्रमा की राशि में बुध गोचर से बदलेंगे इन 4 राशियों के हाल, व्यापार में मिलेगी तरक्की
Budh Gochar: आज 22 जून को बुध ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं. चंद्रमा की राशि कर्क में बुध गोचर करना कई राशियों के लिए शुभकारी सिद्ध हो सकता है.

Budh Gochar 2026: कर्क राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति और शुक्र विराजमान हैं. ऐसे में बुध कर्क राशि में प्रवेश करके इन ग्रहों के साथ त्रिग्रही योग बनाएंगे.
बुध गोचर राशिफल
2 / 7बुध ग्रह का गोचर आज 22 जून 2026, दिन सोमवार को दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर होगा. इस गोचर से मिथुन, कर्क, कन्या और तुला राशि वालों को लाभ होगा. इन लोगों को करियर-कारोबार में नए अवसर मिलेंगे.
बुध गोचर प्रभाव
3 / 7इन चार भाग्यशाली राशियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. कर्क राशि में बुध का गोचर गुरु और शुक्र के साथ युति का निर्माण करेगा. यह समय आर्थिक दृष्टि से लकी राशियों के लिए अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. ये भी पढ़ें - Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ जाने का है प्लान, जरूर ध्यान रखें ये नियम, तभी मिलेगा यात्रा का पूर्ण लाभ
मिथुन राशि
4 / 7मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर करना शुभ फल देगा. आर्थिक वृद्धि करेंगे. अपनी बुद्धिमानी से आप व्यापार में आगे बढ़ेंगे. धनलाभ के अवसर मिलेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
कर्क राशि
5 / 7बुध का गोचर कर्क राशि में हो रहा है. कर्क राशि के लोगों को बुध के गोचर से बेहद लाभ होगा. धनलाभ के अवसर बनेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापार में तरक्की कर सकेंगे. इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
कन्या राशि
6 / 7कन्या राशि के लोगों को बुध गोचर से लाभ होना तय है. इनकी कमाई बढ़ेगी. आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. किसी बड़ी डील के होने से फायदा मिल सकता है. कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. ये भी पढ़ें - Rahu Gochar: राहु नक्षत्र गोचर इन 4 राशियों की बढ़ाएगा मुश्किलें, पैसों के मामले में रहना होगा सावधान
तुला राशि
7 / 7करियर में तरक्की के लिहाज से तुला राशि के लिए समय अच्छा रहने वाला है. बुध गोचर से करियर और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे. व्यापार में लाभ होगा. आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.