Budh Gochar: शुरू होगा इन 4 राशियों का गोल्डन टाइम, वृषभ राशि में गोचर करेंगे बुध

Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध साल 2026 के पांचवे महीने मई में वृषभ राशि में गोचर करेंगे. इस गोचर से कुछ राशियों को लाभ तो कई जातकों को नुकसान होने की संभावना है. लेकिन आज हम आपको द्रिक पंचांग के जरिए बुध गोचर से मई 2026 में लाभ कमाने वाली राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

grah-gochar
1 / 6

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जिसे ग्रहों के राजकुमार के नाम से भी जाना जाता है. जब कभी भी बुध ग्रह की चाल बदलती है, तब-तब व्यक्ति का भाग्य प्रबल या कमजोर होता है. इसके अलावा संवाद क्षमता, बुद्धि, व्यापार के मुनाफे, तर्क शक्ति और रिश्तों पर असर देखने को मिलता है. यहां पर आप मई 2026 में होने वाले बुध गोचर के समय और राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानेंगे.

विज्ञापन

मई में होने वाले बुध गोचर का समय

मई में होने वाले बुध गोचर का समय2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मई 2026 को बुध ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होगा. बता दें कि ये बड़ी ज्योतिषीय घटना सुबह 12 बजकर 34 मिनट के आसपास घटेगी. हालांकि, इससे पहले बुध मेष राशि में रहेंगे, जबकि बाद में मिथुन राशि में संचार करने वाले हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

धर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी. पूर्व में किए गए आर्थिक निवेश से अच्छा मुनाफा होगा. घर वालों की जरूरतों को पूरा करने में आप सफल होंगे. साथ ही आप ऊर्जावान महसूस करेंगे.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

उधार दिया हुआ पैसा जल्द मिल जाएगा. प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क होगा, जिसका लाभ आपको बहुत जल्दी मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी. घर वालों के साथ समय बिताना व यात्रा करना अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

नई चीजों को सिखाना और उन्हें जीवन में अपनाना लाभदायक साबित होगा. सिंगल लोगों का दिल किसी पर आ सकता है. जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं या जिनकी शादी हो चुकी है, उनके लिए समय उत्तम रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

पुराने विवादों को सुलझाने का मौका मिलेगा. अगर आप किसी दोस्त से नाराज हैं तो वो आपकी नाराजगी को दूर करने में सफल होंगे. सही समय पर लिए गए फैसले आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे.  (All Photo Credit- Social Media & Meta AI) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन