Baba Vanga Mulank Prediction: मेहनती-मुंहफट और जिद्दी होते हैं इस मूलांक के लोग, बाबा वेंगा की DOB भी इसमें शामिल

Baba Vanga Mulank Prediction: बाबा वेंगा एक प्रसिद्ध भविष्यवक्ता हैं, जिन्होंने आर्थिक संकट, विश्व युद्ध, राशिफल और कई अन्य चीजों को लेकर भविष्यवाणियां की हैं. हालांकि, आज हम अंक ज्योतिष शास्त्र की मदद से बाबा वेंगा के मूलांक और उससे जुड़ी मुख्य बातों के बारे में जानेंगे.

Baba Vanga Mulank Prediction
1 / 6

बुल्गारिया में जन्मीं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को लेकर आएदिन चर्चा होती रहती है. अब तक उनकी कई भविष्यवाणियां सच भी साबित हुई हैं, जिसके कारण लोगों का उनकी भविष्यवाणियों पर अटूट विश्वास है. हालांकि, आज हम बाबा वेंगा की किसी भविष्यवाणी की नहीं, बल्कि उनके मूलांक की चर्चा करेंगे. बाबा वेंगा का मूलांक क्या है और उनसे जुड़े लोगों की खासियत क्या होती है, इस बारे में आप यहां जानेंगे.

विज्ञापन

बाबा वेंगा की डेट ऑफ बर्थ क्या है?

बाबा वेंगा की डेट ऑफ बर्थ क्या है?2 / 6

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, बाबा वेंगा का जन्म 31 जनवरी 1911 को हुआ था. हालांकि, कई जगहों पर उनकी डेट ऑफ बर्थ 3 अक्टूबर 1911 भी लिखी है, लेकिन आज हम 31 जनवरी 1911 को लेकर चर्चा करेंगे.

विज्ञापन

बाबा वेंगा का मूलांक क्या है?

बाबा वेंगा का मूलांक क्या है?3 / 6

जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है. बाबा वेंगा का जन्म 31 जनवरी को हुआ था, जिस हिसाब से उनका मूलांक 4 था. अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 के लोगों का स्वामी ग्रह राहु होता है.

मूलांक 4 के लोग कैसे होते हैं?

मूलांक 4 के लोग कैसे होते हैं?4 / 6

मूलांक 4 के लोग मेहनती होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी होते हैं. ये लोग अपने विचारों को लेकर स्पष्ट रहते हैं और खुलकर उन्हें व्यक्त करते हैं. इसके अलावा ये परिस्थितियों और लोगों से घबराते नहीं हैं.

विज्ञापन

मुंहफट होते हैं ये लोग

मुंहफट होते हैं ये लोग5 / 6

मूलांक 4 के लोग मुंहफट होते हैं, जो बिना डरे अपनी बातों को लोगों के सामने रखते हैं. हालांकि, ये अपने बेबाक रवैए के कारण कई बार मुसीबत में भी फंस जाते हैं. साथ ही लोग इनसे दोस्ती करने से घबराते हैं.

जिद्दी और Practical होते हैं ये लोग

जिद्दी और Practical होते हैं ये लोग6 / 6

मूलांक 4 के लोग काफी जिद्दी होते हैं. ये आसानी से या किसी के कहने पर अपनी जिद्द नहीं छोड़ते हैं, बल्कि अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं. हालांकि, ये काफी Practical भी होते हैं, जो ख्वाबों से ज्यादा Reality पर भरोसा करते हैं. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन