Lucky Zodiac Sign: मई 2026 के अंत में इन 4 राशियों का शुरू होगा सबसे शुभ दौर, 3 दिन में बनेंगे 5 महाशुभ योग

May 2026 Rashifal: मई 2026 के आखिरी 3 दिन ज्योतिषीय घटना से बेहद खास हैं क्योंकि इस दौरान बैक-टू-बैक 5 महाशुभ योग बन रहे हैं. यहां पर आप इन पांचों शुभ योग के नाम, बनने के समय और राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जान पाएंगे.

Dhanu 2026 Horoscope
1 / 6
Credit- News24 Graphics

ग्रहों की विशेष स्थिति से समय-समय पर शुभ-अशुभ योग बनते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 मई से लेकर 30 मई 2026 तक नवग्रहों की बदली चाल के कारण बैक-टू-बैक 5 महाशुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिनका शुभ प्रभाव कई लोगों के जीवन पर देखने को मिलेगा. चलिए अब जानते हैं मई 2026 के अंत में बनने वाले 5 महाशुभ योग के नाम, समय और उनसे प्रभावित होने वाली राशियों के बारे में.

विज्ञापन

ग्रहों की महा-हलचल का सही समय

ग्रहों की महा-हलचल का सही समय2 / 6

ज्योतिष गणना का आकलन करें तो 28 मई 2026 को सुबह 02:53 मिनट पर अर्धकेन्द्र योग और दोपहर में 02:55 मिनट पर द्विद्वादश योग बनेगा, जबकि 29 मई 2026 को सुबह 08:09 मिनट पर पंचांक और सुबह 08:30 मिनट पर केन्द्र योग बनेगा. इसके अलावा 30 मई 2026 को सुबह 07:40 मिनट पर अर्धकेन्द्र योग बनेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

एनर्जेटिक रहने से सभी काम समय पर पूरे होंगे. साथ ही पुराने कामों को गति मिलेगी. सोच-समझकर लिए गए फैसलों के कारण बचत बढ़ेगी. इसके अलावा आप घर वालों के साथ सुखद यात्रा का आनंद लेंगे.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 6

अगर कोई टेंशन है तो उस बारे में माता-पिता से बातचीत करना अच्छा रहेगा. नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा. सेहत के नजरिए से ये समय कई लोगों के लिए बढ़िया रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 6

मन के मुताबिक एक के बाद एक कार्य होते जाएंगे, जिसके कारण आप मानसिक तनाव से दूर रहेंगे. ऑफिस में अधिकारियों से अपना रिश्ता सुधारने का मौका मिलेगा. इसके अलावा धन कमाने के रास्ते भी इस दौरान आपके लिए खुलेंगे.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि6 / 6

घर वालों के साथ पहले के मुकाबले अधिक समय व्यतीत करेंगे, जिससे मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बीमारियां इस दौरान आपके तनाव का कारण नहीं बनेंगी. यदि आपने किसी के पैसे अभी तक वापस नहीं किए हैं तो जल्द धन का इंतजाम हो जाएगा. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन