Lucky Zodiac Signs: 27 अप्रैल 2026 को अर्धकेंद्र के साथ दशांक योग का संयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा मेहनत का रिवॉर्ड
Lucky Zodiac Signs: अर्धकेंद्र और दशांक, दोनों ही दुर्लभ योग हैं, जिनका एक दिन पर बनना एक बड़ा ज्योतिषीय संयोग है. चलिए जानते हैं 27 अप्रैल 2026 को बनने वाले इस अद्भुत संयोग और राशियों पर होने वाले असर के बारे में.

ज्योतिष दृष्टि से 27 अप्रैल 2026 का दिन महत्वपूर्ण है. इस दिन अर्धकेंद्र योग के साथ-साथ दशांक योग का संयोग बन रहा है, जिनके सकारात्मक प्रभाव से 4 राशियों को लाभ होगा. यहां पर आप इन दोनों योग के बनने के समय और 27 अप्रैल 2026 के आसपास राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.
अर्धकेंद्र-दशांक योग के बनने का समय
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट पर अर्धकेंद्र योग बनेगा, जिसके बाद शाम में 07 बजकर 43 मिनट पर दशांक योग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अर्धकेंद्र योग दो ग्रहों के एक-दूसरे के 45° आने पर बनता है, जबकि 36° पर दशांक योग बनता है. ये दोनों ही शुभ योग हैं, जो व्यक्ति की खुशियों को बढ़ाते हैं.
वृषभ राशि
3 / 6यदि सोच-समझकर घर से जुड़े मुद्दों को सुलझाएंगे तो पारिवारिक विवाद शांत होगा. इसके अलावा धन लाभ और नई संपत्ति का सुख मिलने के भी आपको योग हैं. इस दौरान मजबूत आत्मबल के बल पर आप सभी जरूरी फैसले ले पाएंगे.
कर्क राशि
4 / 6आपको आर्थिक निवेश से लाभ होने के योग हैं, लेकिन धैर्य ज्यादा रखना होगा. अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उनके साथ कहीं घूमने जाने की योजना मार्च 2026 के अंत में बना सकते हैं. उम्मीद है कि आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और अपने रिश्ते को मजबूत करने का प्रयास करेंगे.
वृश्चिक राशि
5 / 6अगर आप किसी कार्य को पूरा करने में लगे हुए हैं तो अब मेहनत का रिवॉर्ड मिलेगा. इसके अलावा संतान के स्वास्थ्य में सुधार होने से शांति मिलेगी. साथ ही पुराने मित्रों से हुई मुलाकात लाभदायक साबित होगी.
मकर राशि
6 / 6शत्रुओं को परास्त करने का पूरा मौका मिलेगा. यदि आप किसी बीमारी से लड़ रहे हैं तो अब जल्दी आप रिकवर कर पाएंगे. घर में सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए उठाए गए फैसले सही साबित होंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)