Budh Gochar 2026: खुशियों के मास 'अप्रैल' में राज करेंगी ये 4 राशियां, बुध के नक्षत्र परिवर्तन से शुरुआत तो राशि गोचर से होगा अंत

Budh Gochar 2026: ज्योतिष दृष्टि से वर्ष 2026 का चौथा महीना 'अप्रैल' खास है. जहां इस माह की शुरुआत बुध के नक्षत्र परिवर्तन से हो रही है, वहीं अंत राशि गोचर से होगा. ऐसे में महीनेभर कुछ राशियां बुध गोचर के प्रभाव के कारण तनावमुक्त रहेंगी.

Budh Gochar 2026
1 / 6

बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिसे आमतौर पर 'ग्रहों के राजकुमार' के नाम से जाना जाता है. खासकर, बुध ग्रह की कृपा से बुद्धि का विकास, वाणी में मिठास, तर्क क्षमता में सुधार और व्यापार में लाभ होता है. द्रिक पंचांग की मानें तो अप्रैल 2026 में कुछ राशियों के जातकों को अपनी कई समस्याओं से मुक्ति मिलने वाली है क्योंकि उनके जीवन पर इस महीने के बुध के पहले व आखिरी गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन

बुध गोचर 2026

बुध गोचर 20262 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, अप्रैल माह के पहले दिन बुध ग्रह का रात में 8 बजकर 19 मिनट के आसपास पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर होगा, जबकि 30 अप्रैल 2026 की सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर मीन राशि में गोचर होने वाला है.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

अप्रैल (2026) के पहले और आखिरी दिन होने वाले बुध गोचर से मेष राशि वालों को लाभ होगा. कामकाजी लोगों के मन में नए कार्यों को लेकर उत्साह रहेगा, जिसके कारण सफलता मिलेगी. इसके अलावा आपके प्रयासों की कार्यक्षेत्र में सराहना हो सकती है. दांपत्य जीवन की बात करें तो उसमें असंतुलन नहीं रहेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि4 / 6

बुध के अप्रैल (2026) के पहले दिन और आखिरी दिन गोचर करने से वृषभ राशि वालों को महीनेभर लाभ होगा. खासकर, रुके हुए काम गति पकड़ेंगे, जिससे अच्छा महसूस होगा. दांपत्य जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो वो दूर होंगी. इस दौरान नए संबंध बनने की भी संभावना है.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 6

बुध गोचर के शुभ प्रभाव से अप्रैल (2026) में सिंह राशि वालों को नुकसान होने की संभावना नहीं है. वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से नौकरी कर रहे जातक समय पर अपना काम करने में सफल होंगे. वहीं, जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें आर्थिक समस्याओं से महीनेभर राहत मिलेगी.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

मेष, वृषभ और सिंह के अलावा मकर राशि वालों को भी अप्रैल (2026) में बुध के नक्षत्र और राशि गोचर से लाभ होगा. अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलने से अटके कामों को गति मिलेगी. इस दौरान रिश्तों में सुधार होने के भी संकेत मिल रहे हैं. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन