Lucky Zodiac Signs: अप्रैल में 5 बार बनेगा दशांक योग, महीनेभर परेशानियों से दूर रहेंगी ये 4 राशियां

Dashank Yog 2026: दशांक योग को ज्योतिष शास्त्र में काफी शुभ व दुर्लभ योग माना गया है, जिसका अप्रैल 2026 में 5 बार निर्माण हो रहा है. यहां पर आप जान सकते हैं कि अप्रैल में किस दिन दशांक योग बनेगा और उसके प्रभाव से महीनेभर कौन-सी 4 राशियां परेशानियों से दूर रहेंगी.

Dashank Yog
1 / 6

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ग्रहों की विशेष स्थिति से जन्म कुंडली में शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है. जब जन्म कुंडली में दो ग्रह एक-दूसरे से 36° के कोण पर स्थित होते हैं तो उससे दशांक योग बनता है. दशांक योग काफी शुभ होता है, जिसके प्रभाव से करियर में स्थिरता आती है. साथ ही रचनात्मक चीजों में मन लगता है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, अप्रैल 2026 में कुल 5 बार दशांक योग बनेगा. चलिए जानते हैं किन 4 राशियों पर इस योग का सबसे अधिक सकारात्मक असर महीनेभर (अप्रैल 2026) पड़ेगा.

विज्ञापन

दशांक योग 2026

दशांक योग 20262 / 6

पंचांग की मानें तो 6 अप्रैल 2026 की शाम 05:35 मिनट पर सबसे पहले दशांक योग बनेगा. इसके बाद 10 अप्रैल 2026 की सुबह 04:39 मिनट पर, 13 अप्रैल 2026 की सुबह 11:38 मिनट पर, 29 अप्रैल 2026 की शाम 06:04 मिनट पर और अंत में 30 अप्रैल 2026 की सुबह 06:46 मिनट पर दशांक योग बनेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि3 / 6

अप्रैल 2026 में कुल 5 बार दशांक योग का बनना कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. कामकाजी लोगों का वर्क प्लेस पर वर्चस्व बढ़ेगा, जिससे मन संतुष्ट रहेगा. जिन लोगों का खुद का कारोबार या दुकान है, उन्हें आर्थिक मामलों में अधिक नुकसान होने की संभावना नहीं है. इसके अलावा लव लाइफ की स्थिति में कुछ सुधार होगा.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

दशांक योग का 5 बार अप्रैल (2026) में बनना तुला राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. आप अपने विचारों व कार्यों को लेकर संतुष्ट रहेंगे. साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इसके अलावा आर्थिक मामलों में लाभ होने के भी योग बन रहे हैं. व्यक्तिगत जीवन में भी इस महीने आकर्षण के बढ़ने की संभावना है.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

अप्रैल 2026 में कुल 5 बार दशांक योग के बनने से महीनेभर धनु राशि वालों को लाभ होने के योग हैं. ऑफिस में सहयोगी आपके सुझावों को नजरअंदाज करने की जगह महत्व देंगे, जिससे आपको अच्छा लगेगा. इसके अलावा सोच-समझकर किए गए निवेशों से दुकानदारों को अच्छा मुनाफा होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

कर्क, तुला और धनु के अलावा कुंभ राशि वालों को भी अप्रैल 2026 में कुल 5 बार दशांक योग के बनने से पूरे महीने लाभ होगा. नया निवेश सोच-समझकर करना कामकाजी लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा. इस दौरान बच्चों के स्वभाव में नरमी आएगी, जिससे बिगड़े रिश्ते सुधरेंगे. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन