Lucky Zodiac Sign: 15 मई से शुरू होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, बरसेगा धन, रुकेंगे काम होंगे पूरे

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 15 मई से 5 राशियों के लिए धन, सफलता और तरक्की के योग बन रहे हैं, क्योंकि इस दिन के वृषभ संक्रांति और बुधादित्य योग इनके लिए लाभकारी हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

RASHIFAL.jpg (1)
1 / 7

विज्ञापन

15 मई के ज्योतिषीय संयोग

15 मई के ज्योतिषीय संयोग2 / 7

Lucky Zodiac Sign: शुक्रवार 15 मई, 2026 का दिन बहुत विशेष और अलग है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस तारीख को वृषभ संक्रांति है यानी ग्रहों के स्वामी मेष से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं, वृषभ संक्रांति का संगम मासिक शिवरात्रि और सर्वार्थ सिद्धि से हो रहा है। लिहाजा शुक्र ग्रह और धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित यह दिन बहुत खास बन गया हैं। जहां तक 15 मई के ग्रहों की स्थितियों की बात है, सूर्य एक मेष राशि से निकलते ही 'त्रिग्रही योग' भंग हो चुका है, लेकिन वृषभ राशि में बुध से सूर्य की युति से फलदायी 'बुधादित्य योग' का निर्माण हो रहा है। मीन राशि में बना चंद्र-शनि युति से बना विष योग भी समाप्त हो चुका है। लेकिन मेष राशि में चंद्र-मंगल की युति बनेगी, जो कुछ राशियों के लिए बहुत लाभकारी है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 15 मई के इन योग-संयोग से 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। इन जातकों के जीवन सफलता, धन लाभ और तरक्की ला सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)3 / 7

मेष राशि के जातकों के जीवन में तेज बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी ही राशि में बनी चंद्र-मंगल युति आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा को मजबूत करेगी। लंबे समय से रुके काम शुरू होंगे। करियर में अचानक गति आएगी और नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पद से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। इनकम के नए स्रोत खुल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका सम्मान बढ़ेगा। फैमिली में आपके फैसलों माना जाएगा। लव लाइफ में पार्टनर का साथ मिलने से मन उत्साहित रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि (Taurus)4 / 7

15 को हो रही वृषभ संक्रांति का सबसे अधिक प्रभाव वृषभ राशि के लोगों पर हो सकता है। सूर्य-बुध की यह युति करियर और आर्थिक पक्ष को मजबूत कर सकती है। यह नए कदम उठाने के लिए अनुकूल है। आपके नौकरी बदलने का प्रयास सफल हो सकता है। बेरोजगार व्यक्तियों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में लाभ की स्थिति से विस्तार हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। धन बचत में सफलता मिलेगी। परिवार में शुभ कार्य की योजना बन सकती है। सुख-शांति का माहौल रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि (Leo)5 / 7

सिंह राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग काफी लाभकारी रहेगी। आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। बॉस और कलीग आपके काम से प्रभावित होंगे। व्यापार में नए कॉन्टैक्ट बनेंगे। किसी डील में बड़ा लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। रिलेशनशिप में मिठास बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट को एग्जाम की अच्छी खबर मिलेगी। जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि (Virgo)6 / 7

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय नई उम्मीद लेकर आ सकता है। बुधादित्य योग का प्रभाव बुद्धिमत्ता को मजबूत करेगा। यह समय योजनाओं को आगे बढ़ाने और आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने के लिए शुभ माना जा रहा है। जॉब कर रहे लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कारोबारियों को व्यापार में नई डील बड़ा लाभ देगी, जिससे आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। नए कस्टमर को संतुष्ट करने में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे। घर में वातावरण सकारात्मक रहेगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि (Capricorn)7 / 7

मकर राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। चंद्र-मंगल युति कार्यों में तेजी और उत्साह बढ़ा सकती है। करियर में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। निवेश में सोच-समझकर कदम उठाने से लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मानसिक तनाव कम होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन