Lucky Zodiac Sign: 14 मई से बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बुरा समय होगा खत्म, मिलेगी सफलता

Lucky Zodiac Sign: 14 मई 2026 को अपरा एकादशी, गुरु प्रदोष व्रत और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग के साथ ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी विशेष रहेगी. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, यह योग-संयोग 5 राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और तरक्की ला सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

RASHIFAL
1 / 7

विज्ञापन

14 मई के ज्योतिषीय संयोग

14 मई के ज्योतिषीय संयोग2 / 7

Lucky Zodiac Sign: Lucky Zodiac Sign: 14 मई, 2026 बुधवार को अपरा एकादशी का पारण है. इस दिन गुरु प्रदोष व्रत भी है. साथ ही, सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. वहीं, द्रिक पंचांग के अनुसार, कालपुरुष कुंडली में मेष राशि में त्रिग्रही योग बना हुआ है. मिथुन राशि में शुक्र गुरु की युति और मीन राशि में चंद्र-शनि की युति निर्मित है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, पंचांग के इन योगों और ग्रह-गोचर के इन संयोगों के संगम से बनी ज्योतिषीय स्थित 5 राशियों के लिए बेहद अनुकूल है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

14 मई, 2026 का मेष राशिफल

14 मई, 2026 का मेष राशिफल3 / 7

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 14 मई को ग्रहों की स्थितियां मेष राशि के लिए बेहद अनुकूल है. आपका कॉन्फिडेंस ऊंचा होगा, जिससे जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं. जो काम लंबे से रुके हुए थे, वे चालू हो सकते हैं. जॉब कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. व्यापारियों को कोई बड़ी डील हो सकती है. दिन के पूर्वार्द्ध में कोई बड़ी डील मिल सकती है. कपड़ा और आभूषण उद्योग में तेजी आएगी. स्टूडेंट की पढ़ाई और लाइफ संतुलित रहेगी. घर का माहौल आपके पक्ष में रहेगा.

14 मई, 2026 का मिथुन राशिफल

14 मई, 2026 का मिथुन राशिफल4 / 7

मिथुन राशि के जातकों के लिए 14 मई का दिन और समय उन्हें एक नई दिशा दिखा सकता हैं, क्योंकि भाग्य का साथ मिलेगा. शुक्र-गुरु युति व्यक्तित्व में अट्रैक्शन बढ़ाएगी. आप लोगों के बीच लोकप्रिय होंगे. आपके लिए आदर का भाव बढ़ेगा. नौकरी में नई संभावनाएं सामने आएंगी. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आपके संपर्क नए और योग्य लोगों से होंगे, जिसका लाभ होगा. व्यापार में आर्थिक लाभ होने प्रबल चांस हैं. लव लाइफ में रिश्ते की मधुरता बढ़ेगी. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा.

विज्ञापन

14 मई, 2026 का सिंह राशिफल

14 मई, 2026 का सिंह राशिफल5 / 7

सिंह राशि के जातकों के लिए 14 मई का दिन सफलता और सम्मान दिलाने वाला साबित हो सकता है. वर्क प्लेस पर आपके काम की सराहना हो सकती हैं. पुराने किसी काम का लाभ अब मिलने से बॉस भी आपसे खुश होंगे. सरकारी नौकरीपेशा लोगों को भी अधिकारियों से सपोर्ट मिल सकता है. आपकी मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से होगी, जो लाभकारी रहेगी. व्यापार में निवेश से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. परिवार के साथ बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा.

14 मई, 2026 का तुला राशिफल

14 मई, 2026 का तुला राशिफल6 / 7

तुला राशि के जातकों के लिए 14 मई का दिन राहत और प्रगति देने वाला सिद्ध हो सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामले से मुक्ति मिलने के योग हैं. लंबे समय से चल रहे किसी केस का फैसला आपके पक्ष में आने से दिल को राहत मिलेगी. आप मानसिक शांति महसूस करेंगे. जो लोग नौकरी में बदलना चाहते हैं, उनके सामने नए अवसर आएंगे. व्यापार में धन लाभ के योग हैं. रुकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं. मैरिड लाइफ में लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी. मन खुश रहेगा.

विज्ञापन

14 मई, 2026 का मीन राशिफल

14 मई, 2026 का मीन राशिफल7 / 7

मीन राशि के जातकों के लिए 14 मई के ज्योतिषीय संयोग बेहद शुभ सिद्ध होंगे. चंद्र-शनि युति धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी. आपके करियर में स्थिरता आएगी. आपके काम और लक्ष्य में सफलता मिल सकती है. इनकम के नए स्रोत बनने से धन का प्रवाह तेज होगा और आर्थिक मजबूती आएगी. सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा. मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा, क्योंकि करियर, कारोबार और स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं कम होंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन